ओबामा को आज मिलेगा शांति का नोबेल
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आज ओस्लो में वर्ष 2009 का शांति का नोबल पुरस्कार ग्रहण करेंगे। वे यह पुरस्कार ‘युद्ध राष्ट्रपति’ के तौर पर लेंगे। इस दौरान अपने भाषण में वे अफगानिस्तान में और 30,000 सैनिक भेजने का जिक्र करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या ओबामा युद्ध राष्ट्रपति के तौर पर पुरस्कार ग्रहण करेंगे, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने कहा-निश्चित तौर पर।गिब्स ने कहा-वे युद्ध राष्ट्रपति के तौर पर पुरस्कार ग्रहण कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या वे अपने संबोधन के दौरान अफगानिस्तान में और सैनिक भेजने का जिक्र करेंगे, गिब्स ने कहा हाँ। गिब्स ने कहा कि ओबामा इस बात का सीधा जिक्र करेंगे। हालाँकि कई लोगों को इस बात पर आश्चर्य है कि शांति का नोबल पुरस्कार ग्रहण करने का समय तथा और सैनिक भेजे जाने की प्रतिबद्धता बिल्कुल विपरीत स्थिति है।नोबल शांति पुरस्कार समिति ने नौ अक्टूबर को घोषणा की थी कि ओबामा ने ‘अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और लोगों के बीच सहयोग को मजबूत करने के अपने असामान्य कार्यों’ की बदौलत 2009 का शांति का नोबल जीता है। घोषणा पर ओबामा ने कहा था-ईमानदारी से कहूँ तो मुझे नहीं लगता कि मैं इस पुरस्कार के लिए सही व्यक्ति हूँ, जो ऐसे लोगों को मिला है, जिन्होंने मुझे और पूरी दुनिया को शांति के अपने साहसिक प्रयासों से प्रोत्साहित किया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि ओबामा की पुरस्कार में मिलने वाली राशि को चैरिटी में दान करने की योजना है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...