आसाराम बापू और दो अन्य के खिलाफ उनके एक पूर्व अनुयायी की हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात साबरमती के रामनगर इलाके में दो अज्ञात व्यक्तियों ने राजू चांडक पर गोलियाँ चलाईं। इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार चांडक के बयान के अनुसार आसाराम को प्रमुख आरोपी बनाया गया है, जिनके कहने पर दो व्यक्तियों ने उस पर मोटरसाइकिल से घर लौटते समय गोली चलाई।
चांडक को कंधे और छाती में गोली लगी। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसका ऑपरेशन हुआ है। उसकी हालत स्थिर बताई जाती है।
पुलिस ने बताया कि तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया गया है। अपराध में पिस्तौल का इस्तेमाल होने की वजह से शस्त्र अधिनियम के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार मामले की जाँच की जा रही है, लेकिन हमले का कारण अब तक अज्ञात है। आसाराम और उनके अनुयायी पहले भी विवादों में घिर चुके हैं।
जुलाई 2008 में अहमदाबाद स्थित उनके आश्रम में दो छात्र रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। आश्रम पर आरोप लगने के बाद आसाराम के अनुयायियों ने खूब हंगामा किया और स्थानीय लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।
उनके अनुयायियों पर सूरत में जमीन हड़पने के भी आरोप हैं। पिछले माह उनके करीब 200 अनुयायियों को एक रैली के दौरान पुलिस पर पथराव करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
महाराष्ट्र पुलिस ने एक अकोला जिले में तीन सिमी कार्यकर्ताओं को गिरप्तार किया है. सिमी के ये सदस्य काफी खतरनाक माने जाते हैं. पुलिस को इनकी क...
-
हिसुआ (नवादा) के सहकारिता बैंक शाखा प्रबंधक गौकरण प्रसाद सिंह से अपराधियों ने सोमवार दोपहर दो लाख रुपये लूट लिये। मिली जानकारी के अनुसार प्...
-
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को समलैंगिकता के मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को बरकार रखा है. सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 पर हाईकोर्ट...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तराखंड में बद्रीनाथ की यात्रा के दौरान करीब 11 हजार श्रद्धालु अब भी फंसे हुए हैं. इन लोगों को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं. बद्रीनाथ ...