प्रभाष जोशी पंचतत्व में विलीन
हिन्दी के मूर्धन्य पत्रकार प्रभाष जोशी का पार्थिव शरीर आज यहाँ पंचतत्व में विलीन हो गया। जोशी का पाँच नवंबर की रात दिल का दौरा पड़ने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के गाजियाबाद में उनके निवास पर निधन हो गया था। वे 72 वर्ष के थे।
जोशी की पार्थिव देह विमान से कल इंदौर लाई गई, जिसे मोती तबेला इलाके में स्थित उनके पारिवारिक निवास पर रखा गया था। जोशी को सैकड़ों लोगों ने नम आँखों से अंतिम विदाई दी।
जोशी का उनकी इच्छा के मुताबिक मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में नर्मदा तट पर दाह संस्कार किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्हें उनके बड़े बेटे संदीप जोशी ने मुखाग्नि दी।
जोशी की अंतिम यात्रा में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के बाँका सीट से निर्दलीय सांसद दिग्विजयसिंह, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश पचौरी, विचारक स्वामी अग्निवेश, केएन गोविन्दाचार्य, मीडिया समूह से माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि के कुलपति अच्युतानंद मिश्र, राम बहादुर राय और राहुल देव सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने राज्यों में कांग्रेस में गुटबाजी को लगभग स्वीकारते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए अच्छी बात है। गांधी ने आज यहा...
-
न्यूजीलैंड के टोंगा तटीय इलाके में एक फेरी के दक्षिणी प्रशांत में डूब जाने के बाद से 33 लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है। बचावकर्मी सभी का पत...
-
ओवर ब्रिज नहीं बनने से रंगरा, सधुआ, चापर, मदरौनी, सहित आधा दर्जन गांव के लोगों को कठनाई का सामना करना पड़ रहा है। रंगरा चौक से नेशनल हाइवे स...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...