दो टेलीविजन चैनलों द्वारा कराए गए एक्जिट पोल में मंगलवार को अनुमान व्यक्त किया गया कि महाराष्ट्र का सत्तारूढ़ कांग्रेस गठबंधन राज्य विधानसभा चुनाव में विजयी बनकर उभरेगा, जबकि एक चैनल ने हरियाणा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया है।
आईबीएन-लोकमत-सीएनएन आईबीएन एक्जिट पोल में महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को 288 सदस्यीय विधानसभा में 135 से 145 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। कांग्रेस के 75-85 सीटों के साथ आगे रहने का अनुमान है, जबकि राकांपा को 55 से 65 सीटें मिल सकती हैं।
इसमें कहा गया कि शिवसेना को 55 से 65 सीटें और भाजपा को 45 से 55 सीटें मिल सकती हैं। राज ठाकरे की एमएनएस आठ से 12 सीटें अपनी झोली में डाल सकती है, जबकि निर्दलीय एवं अन्य 25 से 35 सीट पर सफल हो सकते हैं।
स्टार न्यूज ने महाराष्ट्र में कांग्रेस को 89 और राकांपा को 48 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। इसके अनुसार कुल 137 सीटों के साथ मौजूदा सत्तारूढ़ गठबंधन 145 सीटों के सामान्य बहुमत से थोड़ी सीट कम रहेगा।
इस एक्जिट पोल में शिवसेना को 62, भाजपा को 51, एमएनएस को 12, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया नीत गठबंधन को पाँच तथा अन्य को 21 सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
स्टार न्यूज एक्जिट पोल ने हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए मतदान में कांग्रेस को 57 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। विपक्षी इनेलोद को 18 सीटें, हरियाणा जनहित कांग्रेस को नौ, बसपा को तीन, भाजपा को एक तथा अन्य को तीन सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने राज्यों में कांग्रेस में गुटबाजी को लगभग स्वीकारते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए अच्छी बात है। गांधी ने आज यहा...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
ओवर ब्रिज नहीं बनने से रंगरा, सधुआ, चापर, मदरौनी, सहित आधा दर्जन गांव के लोगों को कठनाई का सामना करना पड़ रहा है। रंगरा चौक से नेशनल हाइवे स...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी के पति राम देव मंडल पर कई तरह के आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के नियमित , दैनिक एवं संविदा कर्मचारी सोमवार को अनि...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...