बिहार के मुख्यमंत्री को एसएमएस भेजकर जान से मारने की धमकी देने वाले तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। धमकी के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत विनायक ने बताया कि नरेन्द्रप्रसादसिंह सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस बात का अनुमान है कि एसएमएस भेजने के लिए सिंह के फोन का इस्तेमाल किया गया।
विनायक ने कहा कि हम किसी निष्कर्ष तक पहुँचने से पहले हर कोण की जाँच कर रहे हैं। यह बात उन्होंने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) द्वारा कथित तौर पर मुख्यमंत्री को मारने के बारे में जारी की गई धमकी का जिक्र करते हुए कही।
डब्लू नामक एक नक्सली नेता ने एक निजी टीवी चैनल के रिपोर्टर को किए एसएमएस में दावा किया है कि मुख्यमंत्री को मारने की योजना है। संदेश में दो नक्सली नेता रविजी और धीरेनसिंह को तुरंत रिहा करने की माँग की गए है।
राज्य गृहविभाग के प्रधान सचिव अमीर सुभानी ने बताया कि धमकी के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
वयोवृद्ध माकपा नेता ज्योति बसु की हालत आज भी अत्यंत गंभीर बनी हुई है। साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में 95 वर्षीय माकपा नेता के इलाज के लिए...
-
पटना उच्च न्यायालय ने पूर्व में दिये गये निर्देश के बाद भी सरकार के हलफनामा नहीं दायर करने पर शुक्रवार को गहरी नाराजगी जतायी। न्यायाधीश अजय...
-
पटना। बिहार में डॉल्फिन की संख्या बहुत तेजी से घटती जा रही है। भारत में करीब दो हजार डॉल्फिन हैं जिनमें से करीब 1300 के बिहार में पाई जाती...
-
राजेश कानोडिया कहते हैं पक्षी राज गरुड़ का मनभावन क्षेत्र कोसी का किनारा होता है। तभी तो ये पक्षी प्रति वर्ष इस क्षेत्र में आकर विचरण करते ...
-
कांग्रेस प्रत्यासी सदानंद सिंह के अनुसार केन्द्र में मजबूत सरकार सिर्फ़ कांग्रेस ही दे सकती है। भाजपा मुद्दा विहीन है। जनता ने इस दफे अगर ...
-
नवगछिया स्टेशन से सटे स्टेशन कटरिया के गेट में कुछ गडबडी आ जाने से सिग्नल सिस्टम जाम हो गया था। जिसके चलते गाडिओं का आवागमन लगभग एक घंटा बा...
-
बुनकरों के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराते देख नाबार्ड ने उनके लिए रात में भी वस्त्र का उत्पादन जारी रखने पहल की है। इसके तहत उन्हें बिना ख...
-
नवगछिया स्टेशन पर पूर्वमध्य रेल के महाप्रबंधक गिरीश भटनागर ने प्लेटफोर्म संख्या दो पर उपरिगामी पुल का उद्घाटन किया। मौके पर उपस्थित मारवाड...
-
कौशल किशोर मिश्र, भागलपुर बिहार के भागलपुर, मधेपुरा, पूर्णिया, कोसी व सीमांचल के दियारा (डेल्टा) इलाकों में पुलिस-प्रशासन का नहीं गुंडा बैं...
-
गोपालपुर थाना क्षेत्र के अजमाबाद निवासी सीताराम भगत ने लक्ष्मण टोला के अवधेश मंडल और मंटू मंडल पर दो वर्ष में रुपये दो गुना करने का प्रलोभन ...