स्वाइन फ्लू को लेकर शोधकर्ताओं ने सेन फ्रांसिस्को से दो अच्छी खबरें दी हैं। इस बीमारी से निपटने के लिए जारी दवाओं के परीक्षण सफल हो गए हैं। इससे एक दशक में पहली फ्लू औषधि के सामने आने का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही ऐसे प्रमाण भी मिले हैं कि इस प्रकार की दवाएँ न केवल बीमारी की अवधि को कम करती हैं, बल्कि जीवन को भी बचाती हैं।
एशियाई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किए गए अध्ययन से पता चला है कि परीक्षण के दौर से गुजर रही दवा की एक खुराक फ्लू के लक्षणों को उसी प्रकार समाप्त कर देती है, जिस प्रकार टैमी फ्लू की गोलियाँ पाँच दिन में अपना असर दिखाती हैं। इस खुराक को इंजेक्शन के जरिए दिया जाता है।
बीमारी पर काबू पाने के लिए अंत: शिरा :इंट्रावीनस : उपचार की जरूरत काफी शिद्दत के साथ महसूस की जा रही थी, क्योंकि कई बीमार लोग गोलियों को निगल नहीं पाते और बीमारी के चलते मुँह से ली जाने वाली खुराक को समाहित करने की शरीर की क्षमता भी प्रभावित होती है।
कई अन्य शोधों में टैमी फ्लू से उपचार के महत्व को दर्शाया गया है। एक शोध में पाया गया कि पूरी दुनिया में बर्ड फ्लू से प्रभावित लोगों में से आधे को टैमी फ्लू की दवाई दी गई और वे जिंदा बच गए, जबकि जिन लोगों को यह दवाई नहीं दी गई, उनमें से 90 फीसदी की मौत हो गई। एक अन्य शोध में भी पाया गया कि टैमी फ्लू सामान्य मौसमी फ्लू से भी बचाव करती है।
यूएस सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के फ्लू मामलों के प्रमुख नेंसी काक्स ने कहा समय-समय पर इस प्रकार के प्रमाण मिलते रहे हैं कि एंटीवायरल दवाएँ जिंदगी भी बचा सकती हैं।
नए अध्ययन ने इस उम्मीद को पुख्ता कर दिया है। इस अध्ययन के परिणामों पर अमेरिकन सोसायटी फॉर माइक्रोबायोलॉजी की कैलिफोर्निया में हुए सम्मेलन में चर्चा की गई। अप्रैल में एच1एन1 स्वाइन फ्लू के फैलने के बाद संक्रामक रोगों के विशेषज्ञों की यह पहली बड़ी बैठक है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...