भूटान पर भी छाया बाबा रामदेव का जादू
योग गुरु बाबा रामदेव के योग का जादू भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे दुनिया के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। भूटान जैसे देश के भी नागरिक अब बाबा रामदेव के योग की मदद से बेहतर जीवन जीने के तरीके से काफी प्रभावित हो रहे हैं।
योग का संबंध अध्यात्म से है और इसका इस्तेमाल शरीर को शारीरिक और मानसिक रूप से अनुशासन में रखने के लिए किया जाता है। पूरे विश्व के शोधकर्ताओं ने अपने शोधों से यह साबित किया है कि योगा से पीठ दर्द, गर्दन दर्द, उच्च रक्तचाप और मानसिक तनाव सहित कई रोगों में लाभ होता है।
हिमालय की वादियों में बसे छोटे से देश भूटान में जहाँ संचार एवं अन्य सुख-सुविधाओं की भले ही कमी हो, लेकिन यहाँ के लोग टेलीविजन चैनल पर प्रसारित योग कार्यक्रम देखकर इनका लाभ उठाते हैं।
भूटान के लोग भारत के जाने-माने योग गुरु बाबा रामदेव के कार्यक्रम देखकर ही उनके द्वारा बताए गए तरीके से प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि क्रियाएँ करते हैं।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 32 वर्षीय गृहिणी डी एकी सुबह जल्दी उठकर योगाभ्यास करती हैं। योग सीखने के लिए वे प्रतिदिन सुबह टेलीविजन चैनल पर स्वामी रामदेव के कार्यक्रम देखती हैं और उसमें बताए गए निर्देशों का पालन कर योग क्रियाएँ करती हैं।
एकी के अनुसार योग क्रियाएँ करने से उन्हें बहुत लाभ हुआ है। उनका कहना है कि योग से वे स्वस्थ रहती हैं। अब उनके सिर में दर्द भी नहीं रहता और नींद भी अच्छी आती है।
उन्होंने कहा अब तो मेरे मित्र भी बाबा रामदेव का टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला कार्यक्रम देखकर लाभ उठाते हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...