28 सितंबर, 2009

जसवंत की भाजपा में वापसी पार्टी हित में

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने आज कहा कि जसवंत सिंह की भाजपा में वापसी पार्टी हित में बेहतर होगा।

पटना साहिब संसदीय सीट से भाजपा सांसद ने आज यहां कहा कि जसवंत भाजपा के नींव रखने वाले सदस्यों में से हैं। उनकी भाजपा में वापसी पार्टी के हित में होगा।

जब उनसे यह पूछा गया कि भाजपा से जसवंत के निष्कासन को क्या आप न्याययोचित समझते हैं 'शॉटगन' के नाम से मशहूर इस अभिनेता ने इसबारे में सीधे कोई टिप्पणी करने से कतराते हुए भाजपा के इस निर्णय को बड़े लोगों की बड़ी बात करार दिया।

बालीवुड में 'बिहारी बाबू' के नाम से प्रसिद्ध भाजपा नेता ने यह भी कहा कि वह पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य नहीं हैं जो इस तरह का निर्णय करती है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता अरूण शौरी के उस बयान का शत्रु ने समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि नेतृत्व की समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक को भाजपा की कमान अपने हाथ में ले लेनी चाहिए का समर्थन किया।

लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार के लिए जिम्मेवारी तय करने की मांग करने वाले-नेताओं यशवंत सिन्हा,अरूण शौरी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस खंडूरी-को सिन्हा ने भाजपा के लिए धरोहर बताया।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार