आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी के अंतिम संस्कार के दौरान लोगों का हुजूम उमड़ने और महत्वपूर्ण लोगों की मौजूदगी होने की सम्भावना के मद्देनजर केन्द्र सरकार सुरक्षा इंतजाम में राज्य पुलिस की मदद के लिए अर्द्धसैनिक बलों के 1600 जवानों को भेजा है।
हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हुए रेड्डी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक जिले कुड्डपा के पुलिवेंडुला में शुकक्रवार की शाम को किया जाएगा।
गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि अर्द्धसैनिक बलों के करीब 600 जवानों को कल हवाई मार्ग से आंध्र प्रदेश भेजा गया है जबकि 400 जवानों को आज भेजा गया था। रैपिड ऐक्शन फोर्स के करीब 400 और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 200 जवान पहले से ही हैदराबाद में मौजूद हैं।
अंतिम संस्कार स्थल पर कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने में राज्य पुलिस की मदद के वास्ते अर्द्धसैनिक बलों के करीब 200 जवान तैनात रहेंगे जबकि शेष की तैनाती लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम के अंदर तथा बाहर की जाएगी जहाँ रेड्डी के पार्थिव शरीर को जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...