प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी और पार्टी के अनेक नेताओं ने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार शाम पाँच बजे रेड्डी के गृहनगर पुलिवेंदुला में किया जाएगा।
कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी, रक्षा मंत्री एके एंटनी और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सहित पार्टी के अनेक नेताओं ने बेगमपेट स्थित मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में रेड्डी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। नेताओं ने पुस्तिका में शोक संदेश भी लिखे। रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ये नेता एक विशेष विमान से आज सुबह यहाँ पहुँचे थे।
गृह मंत्री पी. चिदम्बरम तथा केन्द्रीय मंत्रियों सुशीलकुमार शिंदे, सलमान खुर्शीद तथा आंध्रप्रदेश के राज्यपाल एनडी तिवारी ने अन्य लोगों के साथ रेड्डी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाया। सभी ने दिवंगत नेता के पुत्र वाईएस जगमोहन रेड्डी समेत उनके परिजनों को सांत्वना दी।
बाद में रेड्डी का पार्थिव शरीर यहाँ से एलबी स्टेडियम ले जाया गया, ताकि लोग अपने नेता को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए कड्डपा जिले में रेड्डी के पैतृक स्थल ले जाया जाएगा।
इससे पूर्व राज्य के विभिन्न भागों से आए हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह सिलसिला रातभर चला।
गौरतलब है कि हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुए रेड्डी तथा चार अन्य लोगों के पार्थिव शरीर गुरुवार शाम भारतीय वायुसेना के एक विशेष हेलिकॉप्टर से यहाँ लाए गए थे। रेड्डी तथा चार अन्य लोगों का दो सितंबर को कुरनूल जिले में एक हेलिकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...