दरभंगा। बिहार के मिथिलांचल को सीधे पटना से जोड़ने के उद्देश्य से सोमवार से आरंभ होने वाली विमान सेवा को अचानक उस समय स्थगित करना पड़ा जब चार्टड विमान तकनीकी खराबी के कारण रनवे से फिसल कर झाड़ियों में फंस गया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निजी क्षेत्र की “स्प्रीट इंडिया एयरलाईंस प्राईवेट लिमिटेड” ने आज से दरभंगा और पटना के बीच सीधी हवाई सेवा शुरु करने की घोषणा की थी लेकिन सेवा शुरू करने से पूर्व जब तीन सीटों वाला चार्टड विमान आज दोपहर स्थानीय एयर फोर्स रनवे पर उतर रहा था तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गयी। इस कारण विमान हवाई पट्टी से उतर कर निकटवर्ती झाड़ियों में फंस गया।
सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में हवाई जहाज के अभियंता एस. दूबे मामूली रुप से घायल हो गये। इससे पूर्व वायु सैनिक हवाई अड्डे पर सेवा शुरु करने के लिए निजी कंपनी ने मुख्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल किया था जिसके बाद यह सेवा शुरु की जानी थी।
इस बीच एयर फोर्स बेस के क मान अधिकारी रमण कुमार सिह ने पत्रकारों को बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान रनवे के फिसल गया जिसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
वहीं पुलिस अधीक्षक एम.बी नायक ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि नागर एवं विमानन विभाग के अधिकारी कल यहां पहुंचकर मामले की जांच करेंगे। कंपनी के अधिकारियों ने इस पर अफसोस जताते हुए कहा कि दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुयी है और इसे जल्द ही ठीक कर लिया जायेगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...