मेजबान श्रीलंका को 46 रनों से हराया
बल्लेबाजी के बादशाह सचिन तेंडुलकर के लाजवाब शतक से विशाल स्कोर बनाने के बाद भारत ने हरभजनसिंह की अँगुलियों की जादूगरी से श्रीलंका को फाइनल में सोमवार को यहाँ 46 रनों से हराकर कॉम्पैक कप त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट सिरीज अपने नाम की।
सचिन को शानदार बल्लेबाजी के लिए न सिर्फ मैन ऑफ द मैच चुना गया, बल्कि मैन ऑफ सिरीज से भी उन्हें नवाजा गया। फास्टेस्ट फिफ्टी के लिए युवराजसिंह को पुरस्कृत किया गया, जबकि स्टाइलिश प्लेयर का खिताब हरभजनसिंह की झोली में गया और वे पुरस्कार स्वरूप यामाहा मोटर साइकल ले उड़े।
भारत ने टॉस जीतने का पूरा फायदा उठाया तथा तेंडुलकर ने अपने प्रिय मैदानों में से एक आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर 138 रन की पारी खेली, जो उनका एकदिवसीय मैचों में 44वाँ और इस मैदान पर चौथा शतक है। कप्तान महेंद्रसिंह धोनी (56), उपकप्तान युवराजसिंह (नाबाद 56) और सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे राहुल द्रविड़ (39) ने भी उपयोगी योगदान दिया, जिससे भारत ने पाँच विकेट पर 319 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
तिलकरत्ने दिलशान (42) और सनथ जयसूर्या ने श्रीलंका को तूफानी शुरुआत दिलाई और केवल सात ओवर में साठ रन जोड़ दिए, लेकिन इनकी पारियों पर विराम लगने के बाद कादंबी (66) और चमारा कपूगेदरा (35) की सातवें विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी भी नाकाफी साबित हुई और उसकी टीम 46.5 ओवर में 273 रन ही बना पाई।
भारत को दो बार मैच में वापसी दिलाने वाले हरभजन ने 56 रन देकर पाँच विकेट लिए जिससे टीम ने श्रीलंकाई सरजमीं पर लगातार तीसरी श्रृंखला जीतकर हैट्रिक पूरी की।
मैच में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिले लेकिन इसका आकर्षण तेंडुलकर का शतक और हरभजन की गेंदबाजी रही। तेंडुलकर ने 133 गेंद खेलीं तथा दस चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने द्रविड़ के साथ पहले विकेट के लिए 95 और धोनी के साथ दूसरे विकेट के लिए 110 रनों की उपयोगी साझेदारियाँ भी निभाई।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...