28 सितंबर, 2009

बंद हो गई ब्लागवाणी

ब्लाग लिखने वालों के लिए एक बुरी खबर है। हिंदी ब्लागरों का विशाल मंच ब्लागवाणी बंद हो गई।

सोमवार की सुबह जब ब्लागवाणी की साइट खोली गई तो ब्लागवाणी टीम ने इसे बंद हो जाने की जानकारी दी। बताया जाता है कि ब्लागवाणी टीम ने अपने ऊपर बार-बार लगाए जा रहे पक्षपात के आरोपों के कारण यह कदम उठाया है। अपने अंतिम संदेश में ब्लागवाणी टीम ने ब्लागरों से कहा है कि अब ब्लागवाणी को छोड़ कर आपको आगे जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि विगत दो साल पहले हिंदी ब्लाग जगत के ब्लागरों को एक साथ जोड़ने के लिए ब्लागवाणी टीम ने एक मंच प्रदान किया था, जिसमें हिंदी ब्लाग जगत के तमाम ब्लागर एक दुसरे के साथ जुड़े हुए थे तथा अपनी अभिव्यक्ति और सूचनाओं का आदान-प्रदान करते थे।

पिछले दिनों ब्लागवाणी ने एक नई तकनीक इजाद किया था, जिसमें ब्लागवाणी पसंद के बटन को अपने ब्लाग पर लगाने की सुविधा दी गई थी। इस बटन का फायदा यह था कि पाठक इस पर क्लिक कर सीधे ही पोस्ट की रेटिंग बढ़ा सकते थे। बताते है कि इसी सुविधा के कारण ब्लागवाणी टीम पर कई तरह के पक्षपात के आरोप लगते रहे, जिसके कारण ब्लागवाणी टीम ने तंग आकर इस पूरी साइट को ही बंद करने का निर्णय ले लिया।

ब्लागवाणी के बंद होने से हिंदी ब्लागजगत ने दु:ख जताते हुए इसे बेहद अफसोसजनक बताया है। एक ब्लागर सुधीर लिखते है कि ब्लागवाणी के बंद होने से लगा जैसे हमने एक परिवार खो दिया। वहीं ब्लागर अरविंद लिखते है कि यह ब्लागजगत के लिए त्रासद और संक्रांति काल होगा। जबकि कई ब्लागर इसे किसी की साजिश का शिकार मानते है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार