अजूबा फिल्म में असली तलवारबाजी से दुश्मनों के छक्के छुड़ा चुके अमिताभ बच्चन अब सिंगापुर के शॉपिंग मॉल्स में प्लास्टिक की तलवार तलाश करेंगे।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर खुलासा किया है कि उनके नाती-नातिन कुछ ही दिनों में उनके पास सिंगापुर पहुँचने वाले हैं, जिनके लिए वे अब खरीदारी करने में जुटेंगे।
अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा है कि जीवन में कुछ खुशियाँ बच्चों के बच्चों से आती हैं। उनमें इतनी क्षमता होती है कि वे आपको नई ऊर्जा और भावनाओं से भर देते हैं।
उन्होंने लिखा है कि मेरे नाती-नातिन मेरे पास यहाँ आने की तैयारी कर रहे हैं और यह व्यक्त नहीं किया जा सकता कि ऐसे में आपको उन कामों के बारे में भी कितनी जल्दी में सोचना होता है, जिनके बारे में आपने सालों से कभी नहीं सोचा।
अमिताभ ने लिखा है कि उनके कमरे तैयार करना, अलग-अलग व्यंजन तैयार करना, छोटे-छोटे तोहफे लाना, अपनी सारी व्यस्तताएँ भूलकर सिर्फ उनके मनोरंजन के लिए नई-नई योजनाएँ बनाना। हमारा सब कुछ उनकी इच्छाओं के आस-पास घूमने लगता है..लड़के को एक नई पॉवर रेंजर तलवार चाहिए और छोटी सी लड़की को एक पेंसिल, पेन और डायरी।
अमिताभ ने लिखा है कि जीवन की छोटी-छोटी चीजें उन्हें खुश कर देती हैं। उनका नाना उनके लिए जो छोटी सी किताब और तलवार उन्हें ला कर देगा, उसे वे खजाने की तरह रखेंगे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...