बिहार विधानसभा उप चुनाव के नतीजों से उत्साहित राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट करके आग्रह किया कि झारखंड में शीघ्र होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए धर्मनिरपेक्ष गठबंधन बनाया जाना चाहिए.
सोनिया के साथ हुई इस 30 मिनट की मुलाकात में लालू के साथ उनके करीबी सहयोगी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता भी थे.कांग्रेस और राजद के शीर्ष नेताओं के बीच हुई इस महत्वपूर्ण भेंट के बाद गुप्ता ने संवादाताओं से कहा कि झारखंड विधानसभा के अगले साल होने वाले चुनाव का कांग्रेस और राजद को मिलकर मुकाबला करना चाहिए.
बिहार विधानसभा की 18 सीटों के लिए हाल में हुए उप चुनाव में राजद-लोजपा को 11 पर सफलता मिली जबकि सत्तारूढ़ राजग दलों जद यू तथा भाजपा को केवल पांच सीट मिलने से बड़ा झटका लगा. गुप्ता ने इस बात को एकदम गलत बताया कि रेल मंत्री ममता बनर्जी द्वारा लालू के इसी मंत्रालय के कार्यकाल के दौरान हुए कथित घोटालों की जांच कराने की घोषणा किए जाने के सिलसिल में राजद प्रमुख सोनिया के दरवाज़े पर गए थे.
इस साल हुए लोकसभा चुनाव में झारखंड में कांग्रेस ने राजद से पल्ला झाड़ते हुए जेएमएम के साथ चुनावी गठंबधन किया था. लालू, सोनिया से ऐसे समय मिलने गए हैं जब कांग्रेस ने अपना एक दल झारखंड यह अध्ययन करने भेजा है कि वहां आगामी विधानसभा चुनाव में किन दलों के साथ ताल मेल किया जा सकता है.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...