दिल्ली की एक अदालत में मंगलवार को उद्योगपति और राज्यसभा सांसद राहुल बजाज के खिलाफ देशद्रोह का एक मामला दायर किया गया। शिकायतकर्ता ने कहा है कि बजाज समूह के बीमा कारोबार की भागीदार अलायंज कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान और अरुणाचल को चीन का हिस्सा दिखाया था।
दिल्ली प्रदेश नेशनल पैंथर्स पार्टी के सदस्य संजय सचदेव और अन्य ने मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट गीतांजलि गोयल के समक्ष अर्जी पेश कर राहुल बजाज पर देशद्रोह का मुकदमा चलाए जाने की माँग की। बजाज के बीमा उद्यम भागीदार अलायंज के पोर्टल पर यह मानचित्र दिखाया गया था।
संपर्क करने पर बजाज ने कहा कि मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं क्योंकि यह मानचित्र अलायंज की वेबसाइट पर था। एक महीने पहले जब इस गलती की ओर इशारा किया गया था, कंपनी ने अपनी भूल सुधार ली थी। मजिस्ट्रेट ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 24 सितंबर तय की है। बजाज ने कहा कि उनका समूह जवाब देगा।
शिकायत में कहा गया कि वेबसाइट (अलायंज डॉट कॉम) में उन्होंने जानबूझकर जम्मू एवं कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा और अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा दिखाया गया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...