ट्विटर पर कैटरीना का फर्जी एकाउंट
इंटरनेट पर अभिनेत्री कैटरीना के नाम से भी जाली एकाउंट चल रहा है, जबकि बालीवुड अभिनेत्री ने कहा है कि वे किसी भी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट से नहीं जुड़ी हैं।
कैटरीना ने आरोप लगाया है कि कोई शख्स उनके हवाले से ट्विटर पर उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत के लोगों से फर्जी तरीके से जुड़ा हुआ है।
उनके जनसंपर्क विभाग ने यहाँ जारी बयान में कहा कि कैटरीना कैफ फेसबुक, ट्विटर और ऑरकुट जैसी किसी भी सोशल नेटवर्किंग साइट से नहीं जुड़ी हैं, इसलिए यह स्पष्ट किया जाता है कि ट्विटर पर कैटरीना कैफ बात नहीं कर रहीं हैं। यह कोई जालसाज है। जब कैटरीना कैफ से कुछ लोगों ने फोन कर जानने की कोशिश की कि क्या उनका ट्विटर या फेसबुक पर एकाउंट है, तब उन्हें इस बारे में पता चला।
अभिनेत्री से जुड़े सूत्रों ने कहा कि कैटरीना को एक निर्देशक का फोन आया, जिन्होंने पूछा कि उन्होंने ट्विटर पर जिस स्क्रिप्ट की बात की थी, वह कैसी थी। कैटरीना को आश्चर्य हुआ और उन्होंने निर्देशक से कहा कि वे किसी ने नेटवर्किंग साइट का इस्तेमाल नहीं करतीं। उन्हें इस तरह के अन्य फोन भी आए।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...