09 सितंबर, 2009
ग्रेडिंग से क्षमता का सही आकलन असंभव
सीबीएसई बोर्ड ने वर्ष 2011 से दसवीं बोर्ड की परीक्षा को समाप्त करने का निर्णय लिया है। इसकी जगह ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। इस मुद्दे पर दैनिक जागरण ने कुछ छात्रों से बात की। अधिकांश ने ग्रेडिंग सिस्टम लागू किये जाने को गलत बताया। लोयला हाई स्कूल में दसवीं के छात्र शुभम कुमार का मानना है कि ग्रेडिंग सिस्टम लागू होने से छात्रों की क्षमता का सही आकलन नहीं हो पायेगा। नई व्यवस्था में टापर होने की खुशी कम हो जायेगी। संत कैरेंस स्कूल के दसवीं के छात्र अभिषेक का मानना है कि टर्म के बीच में ग्रेडिंग सिस्टम लाना अन्यायपूर्ण है। जिन छात्रों ने अपनी क्लास में अब तक लीड बनाये हुए हैं, उनका मनोबल टूटेगा। कुछ यही विचार दसवीं के छात्र विकास भी रखते हैं। उनका कहना है कि ग्रेडिंग से छात्रों की क्षमता का सामान्यीकरण हो जायेगा। ऐसे में सर्वश्रेष्ठ का चयन मुश्किल हो जायेगा। मैट्रिक परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र रवि का मानना है कि प्रेशर में ही अच्छी पढ़ाई होती है। अगर परीक्षा का दबाव ही खत्म हो जायेगा तो छात्र पढ़ाई को गंभीरता से नहीं लेंगे। इन सभी के वितरीत दसवीं के छात्र अश्रि्वन मयंक ग्रेडिंग सिस्टम लागू होने से काफी खुश नजर आते हैं। उनका कहना है कि आज विद्यार्थियों पर परीक्षा का तनाव इस कदर रहता है कि अच्छे अंक लाने में असफल छात्र आत्महत्या कर लेते हैं। वे स्वीकार करते हैं कि इस खबर ने उन्हें काफी हद तक तनाव मुक्त कर दिया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...