अफगानिस्तान में अमेरिका और नाटो के एक शीर्ष कमांडर ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट में राष्ट्रपति बराक ओबामा को चेतावनी दी है कि एक वर्ष के भीतर बिना अधिक सैनिकों के तालिबान के खिलाफ लड़ाई में हार का सामना करना पड़ सकता है।
‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ में प्रकाशित रिपोर्ट में अफगानिस्तान में आठ वर्ष तक चले संघर्ष का अंधकारमय भविष्य के रूप में मूल्यांकन किया गया है। इसमें जनरल स्टेनले मैकक्रिस्टल ने कहा है कि नई रणनीति की जरूरत है और अपर्याप्त संसाधनों के कारण नतीजे में विफलता हाथ लगने की चेतावनी दी गई है।
उन्होंने लिखा है-उठाए गए कदमों का लाभ उठाने में विफलता और आने वाले एक साल में अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों को सुदृढ़ बनाने तक विद्रोहियों की शक्ति को कमजोर करने में जोखिम है, जिसका परिणाम यह होगा कि विद्रोहियों को परास्त करना संभव नहीं होगा।
इस रिपोर्ट को 30 अगस्त को अमेरिका सरकार को सौंपा गया, जिसकी समीक्षा व्हाइट हाउस कर रहा है। संभावना है कि मैकक्रिस्टल 62 हजार अमेरिकी सैनिक बढ़ाने की औपचारिक माँग कर सकते हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...