22 सितंबर, 2009

अंतरिक्ष यान डिस्कवरी फ्लोरिडा पहुँचा

कक्षा तथा देशभर की यात्रा करने के बाद अंतरिक्ष यान डिस्कवरी आखिरकार अपने घर फ्लोरिडा वापस लौट आया।

डिस्कवरी एक अत्याधुनिक जेट विमान के ऊपर सवार होकर अमेरिकी समय के अनुसार दोपहर के वक्त फ्लोरिडा स्थित केनेडी अंतरिक्ष केंद्र पहुँचा।

इस यान को एक सप्ताह पहले खराब मौसम की वजह से फ्लोरिडा की बजाय कैलीफोर्निया के एडवर्डस एयरफोर्स बेस उतारा गया था। फ्लोरिडा के लिए यह रविवार को रवाना हुआ था। सोमवार सुबह यह लुइसियाना स्थित बर्क्‍सडेल एयरफोर्स बेस से फ्लोरिडा के लिए चला।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार