राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने सोमवार को कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में राजभाषा हिन्दी को प्रौद्योगिकी की दृष्टि से संपन्न करना नितांत आवश्यक है और हिन्दी की प्रसार वृद्धि के लिए हमें इसकी सरलता को बनाए रखने के साथ-साथ इसकी शब्द संपदा में और वृद्धि करना होगी।
राष्ट्रपति ने यहाँ हिंदी दिवस पर आयोजित एक समारोह में संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सूचना प्रौद्योगिकी तथा अनुवाद क्षेत्र में नित नए सॉफ्टवेयर विकसित किए जा रहे हैं। हिंदी के प्रयोग में सहायक सॉफ्टवेयरों का निर्माण नवीनतम तकनीक को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए तभी हिंदी और सूचना प्रौद्योगिकी के बीच सामंजस्य स्थापित हो सकेगा।
उन्होंने हिंदी के प्रसार का जिक्र करते हुए कहा कि यह कार्य हम संस्कृत और अन्य भारतीय भाषाओं के शब्दों को अपनाकर सहजता से कर सकते हैं। इसी तरह अन्य भारतीय भाषाओं में भी हिंदी के शब्दों को अपनाया जा सकता है। इससे जहाँ हमारी सामाजिक संस्कृति और सुदृढ़ होगी, वहीं भावनात्मक एकता भी मजबूत होगी।
राष्ट्रपति ने कहा कि इंटरनेट हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मुझे बताया गया है कि राजभाषा विभाग इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। मैं इसके लिए उन्हें अपनी बधाई देती हूँ।
राष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में हिंदी भाषा का प्रयोग बढ़ रहा है। अनेक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में हिंदी का अध्ययन और अध्यापन हो रहा है। काफी संख्या में विदेशी विद्यार्थी हिंदी की ओर आकर्षित होकर इसे सीख रहे हैं।
प्रतिभा पाटिल ने अपनी हाल की रूस यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि मैं रूस और ताजिकिस्तान गई थी। वहाँ मुझे रूसी और ताजिक बच्चों का हिंदी संगीत और शास्त्रीय नृत्य देखने का मौका मिला। भारत की प्रदर्शन कला के प्रति उनकी रुचि देखकर मैं काफी प्रभावित हुई। मै समझती हूँ कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आदान-प्रदान से जहाँ विभिन्न देशों के बीच आपसी मैत्री भाव और समझ बढ़ती है, वहीं इनके माध्यम से भाषाओं के प्रचार-प्रसार में भी मदद मिलती है।
राष्ट्रपति ने इस अवसर पर राजभाषा नीति कार्यान्वयन, पुस्तक लेखन और गृह प्रकाशन के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए वर्ष 2007 और वर्ष 2008 के लिए पुस्कार प्रदान किए।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...