दक्षिणी फिलिपीन में करीब एक हजार लोगों को ले जा रहे एक पोत के रविवार को तड़के डूब जाने से पाँच लोगों की मृत्यु हो गई जबकि दर्जनों लोग लापता हैं।
फिलीपीन तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा कि पोत पर सवार 900 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन पाँच की मौत की पुष्टि हो चुकी है। आज दोपहर तक करीब 63 यात्री या चालक दल के सदस्य का पता नहीं चल सका।
दुर्घटना में सुरक्षित बचे लोगों ने बताया कि सूर्योदय से काफी पहले ही यह पोत एक तरफ बहुत अधिक झुक गया था। इस दुर्घटना से फिलीपीन के नौवहन परिवहन उद्योग पर विपरीत असर पड़ेगा।
सुरक्षित बचे मैनुअल मालिसी ने आरएमएन रेडियो स्टेशन को बताया कि उन्होंने हमसे शांत रहने को कहा लेकिन हमें बचाव के कोई आसार नजर नहीं आ रहे थे। दो घंटे तक कोई नहीं आया।
तट रक्षक बल के मुख्य एडमिरल विलफ्रेडो तमायो ने एक रेडियो साक्षात्कार में कहा कि हम सभी संभावित क्षेत्रों में लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
तमायो ने कहा कि नौसेना के जहाज और वायुसेना के विमान क्षेत्रों में अभी तक तलाशी के काम में जुटे हैं। उन्होंने लापता लोगों के परिजनों को दिलासा दिलाते हुए कहा कि इस बात की भी संभावना है कि कुछ लोग जीवन रक्षक नौकाओं या उपकरणों की मदद से तैरकर निकल आए हो या कुछ लोगों को निजी नौकाओं ने बचा लिया हो।
फिलीपीन के रक्षा सचिव गिलबटरे तोएदोरो ने कहा कि स्थानीय अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या कोई जीवित व्यक्ति तट पर पहुँच पाया। पोत के झुकने की वजह स्पष्ट नहीं है।
फेरी की मालिक कंपनी अबोइतिज ट्रांस्पोर्ट सिस्टम के उपाध्यक्ष जेस सुपान ने कहा कि पोत के कप्तान ने शुरू में एहतियात के तौर पर उस पर सवार सभी लोगों को पोत छोड़ने का आदेश दिया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...