इंडोनेशिया के दक्षिणी हिस्से में आए भूकंप में 44 लोगों के मारे जाने की आशंका है। भूकंप के चलते हुए भूस्खलन से कई गाँवों में लोग अपने ही घरों के मलबे के नीचे दब गए हैं।
आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता प्रियादी कारदोनो ने बताया कि जावा में आए सात की तीव्रता वाले इस भूकंप के बाद करीब 110 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से दस लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को आए इस भयंकर भूकंप ने पश्चिमी जावा प्रांत में जमकर तबाही मचाई है। इसमें सात सौ इमारतें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बताया जा रहा है कि ज्यादातर मौतें छतों या दीवारों के गिरने के कारण हुई हैं।
कारदोनों ने बताया कि चियांजुर जिले में भूस्खलन से दर्जनों लोग मिट्टी के ढेर में दब गए हैं। इसमें से करीब 10 शवों को बरामद कर लिया गया है और गाँव वाले 40 लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
यहाँ से करीब 190 किलोमीटर दूर स्थित देश की राजधानी जकार्ता में भी लोगों में भूकंप को लेकर दहशत का माहौल है। भय का माहौल ऐसा है कि लोग अपने घरों से बाहर सड़कों पर रात गुजार रहे हैं।
आपदा प्रबंधन एजेंसी ने कहा है कि इसमें कम से कम 44 लोग मारे गए हैं और दर्जनों लोगों के लापजा होने की भी आशंका है। अधिकारियों का मानना है कि मृतकों की संख्या में अभी और भी बढ़ोतरी हो सकती है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...