03 सितंबर, 2009

कांग्रेस कार्य समिति की शोक बैठक आज


हेलिकॉप्टर दुर्घटना में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के निधन पर कांग्रेस कार्य समिति की बुधवार को यहाँ शोक बैठक होगी।
कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गाँधी, प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह, केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। सूत्रों ने बताया कि नए नेता के चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बारे में बाद में निर्णय किया जाएगा।
रेड्डी के आकस्मिक निधन से उत्पन्न स्थिति पर विचार करने के लिए कांग्रेस मुख्यालय पहुँचे कांग्रेस के महासचिव वी. नारायण स्वामी ने कहा कि पार्टी सकते में है। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि रेड्डी हमारे बीच नहीं रहे।
उन्होंने कहा रेड्डी एक कद्दावर नेता थे। उन्होंने आंध्रप्रदेश के विकास के लिए बहुत काम किया। प्रधानमंत्री आवास पर आज कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक के बाद हादसे के बारे में जानकारी दी गई, लेकिन इस संबंध में बुधवार रात से ही आशंका बढ़ने लगी थी, जब हेलिकॉप्टर का पता लगाने के लिए चलाए गए खोज अभियान असफल हो गए।
हेलिकॉप्टर के लापता होने के ठीक 24 घंटे बाद वायु सेना के बैंगलुरु से रवाना हुए हेलिकॉप्टरों ने कुरनूल के 70 किलोमीटर पूर्व में रुद्रकांडा पहाड़ी पर हेलिकॉप्टर का मलबा ढूँढ निकाला। हेलिकॉप्टर का बुधवार को साढ़े नौ बजे रेडियो संपर्क टूट गया था।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार