प्रशांत महासागर में बुधवार तड़के आए 8.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के चलते समोआ और अमेरिकी समोआ द्वीप में विशाल सुनामी लहरें उठीं जिसने कई गाँवों को जमींदोज कर दिया और 63 लोगों की जान ले ली। अभी भी दर्जनों लोग लापता बताए जा रहे हैं। अपुष्ट जानकारी के अनुसार इस हादसे में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही सुनामी की विभीषिका को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इसे बड़ी आपदा करार दिया है।
तूफान का प्रभाव इतना जबरदस्त था कि कार और लोग तेज लहरों के साथ समुद्र में बह गए। जो लोग कुछ खुशकिस्मत थे वे किसी प्रकार ऊँचे स्थानों पर पहुँचने में कामयाब हो गए और वे घंटों वहाँ फंसे रहे।
बिजली आपूर्ति बाधित होने और संचार संपर्क टूटने के कारण राहत और बचावकर्मियों को हताहत लोगों और जान माल के नुकसान का जायजा लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समोआ के पुलिस आयुक्त लिलो मायावा ने एपी को बताया कि पुलिस ने 63 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है तथा अधिकारी तबाही वाले क्षेत्रों में और लोगों की तलाश में जुटे हैं।
उधर, वॉशिंगटन से मिली खबरों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सुदूरवर्ती द्वीप अमेरिकी समोआ में 8.0 तीव्रता के भूकंप के बाद आए विनाशकारी सुनामी तूफान में 34 लोगों के मारे जाने के बाद आज इसे बड़ी आपदा घोषित कर दिया।
व्हाइट हाउस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति की इस घोषणा से अमेरिकी समोआ द्वीप में प्रभावित लोगों को संघीय कोष से सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।
अमेरिकी समोआ से करीब 190 किलोमीटर दूर समुद्र में 32 किलोमीटर नीचे तड़के 8.0 और 8.3 तीव्रता का तगड़ा भूकंप आया। अमेरिकी समोआ, अमेरिका के अधिकार वाला क्षेत्र है, जहाँ करीब 65 हजार लोग रहते हैं और यह समोआ से 200 किलोमीटर दूर है।
नेशनल पार्क ऑफ अमेरिकन समोआ के सुपरीटेंडेंट माइक रेनाल्ड के हवाले से बताया गया है कि सुनामी लहरें साढ़े चार मीटर से लेकर छह मीटर ऊँची थीं, जो शहर में 1.6 किलोमीटर तक अंदर आ गईं।
समोआ और अमेरिकी समोआ में लोगों ने बताया कि भूकंप करीब दो से तीन मिनट तक महसूस किया गया। दी पेसिफिक सुनामी वार्निंग सेंटर ने अमेरिकी समोआ से न्यूजीलैंड को सुनामी के बारे में सामान्य अलर्ट जारी किया था। टोंगा में भी सुनामी के कारण तटीय इलाकों में कुछ नुकसान होने की खबर है।
समोआ की राजधानी एपिया के समीप एक पहाड़ी से न्यूजीलैंड के नागरिक ग्रेमी एंसेल ने न्यूजीलैंड के नेशनल रेडियो को बताया कि यह बहुत तेज था। पूरा गाँव नष्ट हो गया। कोई भी इमारत खड़ी नजर नहीं आ रही है। हम सब लोग पहाड़ी पर चढ़ गए हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
वयोवृद्ध माकपा नेता ज्योति बसु की हालत आज भी अत्यंत गंभीर बनी हुई है। साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में 95 वर्षीय माकपा नेता के इलाज के लिए...
-
राजेश कानोडिया कहते हैं पक्षी राज गरुड़ का मनभावन क्षेत्र कोसी का किनारा होता है। तभी तो ये पक्षी प्रति वर्ष इस क्षेत्र में आकर विचरण करते ...
-
कांग्रेस प्रत्यासी सदानंद सिंह के अनुसार केन्द्र में मजबूत सरकार सिर्फ़ कांग्रेस ही दे सकती है। भाजपा मुद्दा विहीन है। जनता ने इस दफे अगर ...
-
सेवा निवृत शिक्षिका पंचा देवी(७५) के निधन पर श्राद्ध कर्म पश्चात बिहारी अतिथि सदन , नवगछिया में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान संतमत सत्सं...
-
नवगछिया बाजार की सड़कों का बुरा हाल है। बाजार की एक भी सड़क दुरूस्त और चलने लायक नहीं है। गोपालपुर प्रखंड को नवगछिया बाजार से जोड़ने वाली सड़क म...
-
केप टाउन. दक्षिण अफ्रीका के केप प्रांत में एक बस के पलट जाने से 24 लोगों की मौत हो गई है। यातायात अधिकारी ने आज बताया कि यह दुर्घटना डी डोन...
-
बुनकरों के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराते देख नाबार्ड ने उनके लिए रात में भी वस्त्र का उत्पादन जारी रखने पहल की है। इसके तहत उन्हें बिना ख...
-
नवगछिया स्टेशन पर पूर्वमध्य रेल के महाप्रबंधक गिरीश भटनागर ने प्लेटफोर्म संख्या दो पर उपरिगामी पुल का उद्घाटन किया। मौके पर उपस्थित मारवाड...
-
हिंदी सिनेमा जगत की खूबसूरत अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी शादी से पहले सगाई करने की योजना बनाई है। शिल्पा ने गुरुवार को घोषणा की वे आगामी शनिवार...
-
प्रधानमंत्री की तनख्वाह उनके मीडिया सलाहकार से महज 30 हजार रुपए अधिक है। प्रधानमंत्री को हर माह मिलते हैं 1.60 लाख रुपए तो पंकज पचौरी (मीडिय...