महानगर में उपनगरीय अंधेरी इलाके के साकी नाका इलाके में भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में तीन बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों ने इससे पहले हादसे में 12 लोगों के मारे जाने की बात कही थी, लेकिन बाद में 10 लोगों की मौत की पुष्टि की गई। भूस्खलन गुरुवार रात करीब पौने बारह बजे एलबीएस नगर में हुआ जिससे मलिन बस्ती के करीब 20 घरों को नुकसान हुआ।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मलबे में फँसे लोगों को बचाने के लिए 10 दमकल गाड़ियाँ और एम्बुलेंस मौके पर पहुँची। हादसे में घायल लोगों को राजावाड़ी और भाभा अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
तंग गलियों के अंदर हादसा होने की वजह से फायर बिग्रेड कर्मियों को शुरुआत में परेशानी का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड के प्रमुख पीडी कारगोप्पीकर ने कहा कि बचाव अभियान अब भी जारी है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण ने भूस्खलनों में मारे गए लोगों के परिवार के लिए एक-एक लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है। दुर्घटना में घायल लोगों को 25 हजार रुपए और 50 हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारि...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों में मस्तिष्क ज्वर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस माह करीब छह दर्जन से अधिक रोगी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...
-
यदि आपके पास एक से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन हैं और अब तक आपने अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, तो आज ही एजेंसी जाकर एक कनेक्शन सरेंड...