राजधानी के राममनोहर लोहिया अस्पताल में स्वाइन फ्लू से एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनके चतुर्वेदी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह राजधानी में स्वाइन फ्लू से मौत का पहला मामला है।
उल्लेखनीय है कि इस महिला को गंभीर अवस्था में बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा, लेकिन कल रात साढ़े दस बजे उसकी मौत हो गई।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार दिल्ली में कल 25 स्वाइन फ्लू के नए मामलों की पुष्टि हुई थी। अब इस तरह के मामलों की संख्या 361 हो गई है।
डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि महिला की लार के नमूनों को जाँच के लिए राष्ट्रीय संचारी रोग संस्थान भेजा गया था, जहाँ से रिपोर्ट आने पर मृतका में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि यह महिला 15 अगस्त को सिंगापुर से लौटी थी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...