आय से अधिक संपत्ति मामले में वारंट जारी होने के बाद से फरार चल रहे झारखंड के दो पूर्व मंत्रियों एनोस एक्का और हरिनारायण राय ने सोमवार को सरेंडर कर दिया। दोनों ने निगरानी ब्यूरो के विशेष न्यायाधीश विनयकांत खान की अदालत में आत्मसमर्पण किया। न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
एनोस एक्का की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को ही झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई थी। वहां जमानत याचिका रद होने के बाद एनोस अपने अधिवक्ता आरके आनंद के साथ निगरानी ब्यूरो की विशेष अदालत पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद आनंद ने एनोस की ओर से जमानत याचिका पर बहस करते हुए न्यायालय को बताया कि एक्का भाग नहीं रहे। इन्हें निगरानी ने पांच बार सम्मन भेजा। ये हर बार निगरानी ब्यूरो के समक्ष उपस्थित हुए। इसके साथ ही निगरानी की ओर से कोई साक्ष्य नहीं प्रस्तुत किया गया है। वैसे भी इनके विरुद्ध सिर्फ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है। इसमें सात साल तक की ही सजा का प्रावधान है। इसलिए इस मामले में इन्हें जमानत दी जा सकती है।
निगरानी ब्यूरो की ओर से सरकारी वकील नरेश प्रसाद ने एनोस को जमानत पर रिहा करने की दलील का विरोध किया। उन्होंने कहा कि याचिका में इस न्यायालय से एनोस की अग्रिम जमानत अर्जी रद होने का जिक्र नहीं किया गया है। साथ ही हाई कोर्अ में अग्रिम जमानत याचिका दायर करने और कोर्ट के फैसले का भी कोई उल्लेख नहीं है। नरेश प्रसाद का कहना था कि एनोस के खिलाफ सिर्फ आय से अधिक संपत्ति का मामला ही दर्ज नहीं है, बल्कि आईपीसी की धारा 409 के तहत भी केस दायर है। इस धारा के तहत आजीवन कारावास का प्रावधान है। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने एनोस की जमानत के मुद्दे पर 22 अगस्त को सुनवाई करने का निर्णय किया। हरिनारारायण राय की ओर से जमानत के लिए कोई भी याचिका सोमवार को दाखिल नहीं की गई।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
खरीक प्रखंड के अकीदत्तपुर पंचायत में शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी की शिकायत जांच के क्रम में अपीलीय प्राधिकार की नोटिस के बावजूद नियोजन संबंधी अभ...
-
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बातें सुनी-सुनाई होती थीं। अब उसके प्रमाण भी मिलने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एलएलएम की परीक्षा दे...
-
राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर रेलवे जहाँ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को चमकाने में लगा है, वहीं वह अंग्रेजी भाषा तथा ड्रेस पहनने का सलीका सिखाकर...