सरकार ने चीनी मिल मालिकों को भरोसा दिलाया है कि वो गन्ने की कीमत तय करते समय उनके हितों का भी ध्यान रखेगी। लेकिन सरकार यह भी चाहती है कि चीनी मिलें कीमतें रोकने के लिए उसे सहयोग करें। केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने चीनी उद्योग के साथ सोमवार को हुई बैठक में यह भरोसा दिलाया। कोई नतीजा न निकलने के कारण यह बैठक बुधवार को एक बार फिर होगी।
चीनी उद्योग ने बैठक में कृषि मंत्री को चीनी मिलों को हो रही दिक्कतों से अवगत कराया और जल्द से जल्द गन्ने का एसएमपी तय करने को कहा। सूत्रों के मुताबिक शरद पवार ने चीनी उद्योग को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी दिक्कतों से वाकिफ है और कोई भी फैसला लेते वक्त इस बात का ख्याल रखेगी। पवार ने चीनी मिल मालिकों से चीनी की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए इसकी आपूर्ति बढ़ाने को भी कहा।
कृषि मंत्री की व्यस्तता के चलते बैठक में सभी मुद्दों पर विचार-विमर्श नहीं हो सका। सूत्र बताते हैं कि चीनी की कीमतों और आपूर्ति पर बातचीत शुरू तो हुई, लेकिन यह सिलसिला कृषि मंत्री के सप्लाई में कमी और दामों पर चिंता जताने तक ही सीमित रहा। इस मुद्दे पर बाकी बातचीत अब बुधवार को होगी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...