13 अगस्त, 2009
झमाझम बारिश वज्रपात से नौ की मौत
बिहार के विभिन्न जिलों में गुरुवार को तेज बारिश के बीज वज्रपात की चपेट में आए नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार औरंगाबाद, तीन नवादा व एक-एक लखीसराय व मोकामा निवासीहैं। ठनके से कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत वज्रपात की चपेट में लालटेनगंज गांव के हरिहर यादव, चांद बिगहा के खेदन यादव, बलहाबार के सुरेन्द्र भुइयां एवं उमेश भुइयां की मौत हो गई। इसके अलावा नवादा जिले के कोचगांव गांव में टोला ललपुरा में एक पेड़ के नीचे बैठे उपेन्द्र प्रसाद की मौत वज्रपात से हो गयी। वहीं बासोचक गांव के बधार में धान की मोरी उखाड़ रहे मजदूर धीनू मांझी की मौत भी वज्रपात से घटनास्थल पर ही हो गयी। जिले के पनशाला-गोरीघाट गांव के उपेन्द्र कुमार की भी मौत ठनके से हो गई। लखीसराय के हलसी प्रखंडान्तर्गत वकियावाद गांव धीरज कुमार खेत में काम करते वक्त ठनका की चपेट में आकर काल के गाल में समा गया। दूसरी ओर मोकामा में पूर्व मुखिया शिवनारायण राम की पत्नी शांति देवी की वज्रपात से मौत हो गयी।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...