छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आम्बेडकर अस्पताल में स्वाइन फ्लू के चार संदिग्ध मरीजों के मिलने के बाद उनके खून और बलगम के नमूनों को जाँच के लिए दिल्ली भेजा गया है।
देश में फैले स्वाइन फ्लू का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिख रहा है। महाराष्ट्र के पुणे शहर से लौटे लोगों में फ्लू के प्रारंभिक लक्षण पाए जाने के बाद यहाँ के सबसे बड़े आम्बेडकर अस्पताल में इनकी जाँच की गई तथा सैंपल जाँच के लिए दिल्ली भेजे गए।
राज्य में स्वाइन फ्लू के लिए नोडल अधिकारी टीके अग्रवाल ने आज यहाँ बताया कि पुणे से लौटे चार युवक जितेंद्र अवस्थी, इमरान खान, जयनारायण झा तथा आदित्य तिवारी को सर्दी-खाँसी और बुखार की शिकायत के बाद आम्बेडकर अस्पताल लाया गया तथा यहाँ उनके बलगम और खून का नमूना लेकर जाँच के लिए दिल्ली भेज दिया गया।
अग्रवाल ने बताया कि सभी युवकों में शुरुआती लक्षण पाए जाने के बाद सामान्य बुखार का इलाज शुरू किया गया है। अगले तीन दिनों में जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो पाएगा कि इन युवकों को स्वाइन फ्लू है कि नहीं।
उन्होंने बताया कि इससे पहले जगदलपुर में एक महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण देखने के बाद उसके भी सैंपल जाँच के लिए दिल्ली भेजे गए थे। सैंपल की रिपोर्ट नकारात्मक आई।
अग्रवाल ने बताया कि देश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में आज से प्रशिक्षण की शुरुआत की जा रही है। प्रशिक्षण में चिकित्सकों तथा इस क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों को सैंपल एकत्रित करने के तरीके, मरीजों की देखभाल के उपाय और स्वयं की सुरक्षा आदि से अवगत कराया जाएगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
खरीक प्रखंड के अकीदत्तपुर पंचायत में शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी की शिकायत जांच के क्रम में अपीलीय प्राधिकार की नोटिस के बावजूद नियोजन संबंधी अभ...
-
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बातें सुनी-सुनाई होती थीं। अब उसके प्रमाण भी मिलने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एलएलएम की परीक्षा दे...
-
राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर रेलवे जहाँ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को चमकाने में लगा है, वहीं वह अंग्रेजी भाषा तथा ड्रेस पहनने का सलीका सिखाकर...