अमेरिकी सैन्य मुख्यालय पेंटागन ने आज कहा कि यह बात 90 प्रतिशत सुनिश्चित हो चुकी है कि पाकिस्तान में तालिबान का नेता बैतुल्ला महसूद अब जिंदा नहीं है. पेंटागन अब यह मानकर काम कर रहा है कि तहरीक-ए-तालिबान का प्रमुख अब मर चुका है और क्षेत्र के लोगों को उसके खतरे से मुक्ति मिल गई है. पेंटागन के प्रवक्ता ज्योफ मोरेल ने कहा कि तालिबान हमारे नजरिये से अलग कोई सुबूत मुहैया कराने में सक्षम नहीं हुआ है.
खुफिया जानकारियों के आधार पर विश्वास
उन्होंने कहा कि हम यह मानकर चल रहे हैं और यह सिर्फ हमारा मानना ही नहीं है. बेशक, हमारे पास खुफिया जानकारियां हैं जो हमें यह भरोसा दिलाती हैं कि 90 प्रतिशत तय हो चुका है कि बैतुल्ला अब जिंदा नहीं है. मोरेल ने एक सवाल पर कहा कि सरकार में अन्य लोगों की तरह रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स भी यही मानकर चल रहे हैं. दरअसल पाकिस्तान के लोगों को अब उससे खतरा नहीं है.
कुछ तालिबान नेताओं द्वारा बैतुल्ला के जिंदा होने की बातें कहे जाने पर मोरेल ने कहा कि अगर वे वाकई बैतुल्ला के जिंदा होने का विश्वास दिलाना चाहते हैं तो उन्हें इसका सुबूत देना होगा लेकिन मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा कर सकेंगे.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
खरीक प्रखंड के अकीदत्तपुर पंचायत में शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी की शिकायत जांच के क्रम में अपीलीय प्राधिकार की नोटिस के बावजूद नियोजन संबंधी अभ...
-
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बातें सुनी-सुनाई होती थीं। अब उसके प्रमाण भी मिलने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एलएलएम की परीक्षा दे...
-
राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर रेलवे जहाँ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को चमकाने में लगा है, वहीं वह अंग्रेजी भाषा तथा ड्रेस पहनने का सलीका सिखाकर...