नोबेल पुरस्कार विजेता और होंडुरास राजनीतिक संकट में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले कोस्टा रिका के राष्ट्रपति ऑस्कर एरियास स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं.
राष्ट्रपति के भाई तथा चीफ आफ स्टाफ रोड्रिगो एरियास ने बताया‘‘ दोपहर बाद उन्हें बताया गया कि वह एच1ए1 वायरस से संक्रमित हैं. उनके भाई ने बताया कि 67 वर्षीय राष्ट्रपति का इलाज किया जा रहा है तथा उन्हें कम से कम सात दिन एकांत में रहना होगा लेकिन अपनी गैर मौजूदगी के दौरान वह किसी को अपने अधिकारों और शक्तियों का हस्तांतरण नहीं करेंगे.
राष्ट्रपति एरियास को दमे की पुरानी बीमारी है और बताया जाता है कि कुछ दिन से उनमें फ्लू के लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते उनका चिकित्सा परीक्षण कराया गया.
कोस्टा रिका सरकार की प्रवक्ता मेयी एंटीलोन ने बताया कि राष्ट्रपति अपने घर से कामकाज जारी रखेंगे. वरिष्ठ नेता पिछले दिनों होंडुरास में संकट को सुलझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में जुटे थे और प्रतिद्वंद्वी गुटों से वार्ता कर रहे थे जो राष्ट्रपति मैन्युअल जेलाया को जून में सेना समर्थित तख्तापलट के जरिए हटाए जाने के बाद से ही संघषर्रत हैं.
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
पूर्व कैबिनेट मंत्री महिपाल मदेरणा और भंवरी देवी के सीडी कांड के बाद राजस्थान में एक और अश्लील सीडी के चलते भूचाल आ गया है। बाड़मेर के कांग...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेवा प्रदाता सन डायरेक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ग्राहकों की संख्या बढ़कर 40 लाख हो गई है। कंपनी ने बताया कि दो साल के ...
-
मुंबई की रेव पार्टी का मामला अभी पूरी तरह सुलझा भी नहीं है कि हैदराबाद की एक रेव पार्टी का एक मामला सामने आया है। शहर के हयातनगर में पुलिस ...
-
पूर्व मध्य रेल के कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली ट्रेनों के मार्ग में बीते 12 दिनों के दौरान मंगलवार को तीसरी बार परिवर्तन किया गया है...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान 19 जुलाई को होगा। शीर्ष संवैधानिक पद के लिए चुनावी प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो जाएगी। मुख्य चु...
-
खरीक प्रखंड के अकीदत्तपुर पंचायत में शिक्षक नियोजन में गड़बड़ी की शिकायत जांच के क्रम में अपीलीय प्राधिकार की नोटिस के बावजूद नियोजन संबंधी अभ...
-
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार की बातें सुनी-सुनाई होती थीं। अब उसके प्रमाण भी मिलने लगे हैं। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एलएलएम की परीक्षा दे...
-
राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर रेलवे जहाँ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को चमकाने में लगा है, वहीं वह अंग्रेजी भाषा तथा ड्रेस पहनने का सलीका सिखाकर...