आज हो रही है राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग
अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव के खिलाफ अपने इरादों को लगातार अंजाम दे रहा तालिबान गुरुवार को भी खूनी खेल खेलने से बाज नहीं आया। आज भी कंधार में आतंकवादियों ने भारतीय समयानुसार करीब 7.45 बजे एक के बाद चार बम विस्फोट किए।
अब तक इसमें हताहत होने वालों की खबर नहीं है। आज अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इसमें मौजूदा राष्ट्रपति हामिद करजई 30 से अधिक प्रतिद्वंद्वियों का सामना कर रहे हैं।
सत्रह लाख मतदाताओं के लिए सरकार ने सात हजार मतदान केंद्र बनाए हैं। अफगानिस्तान में चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं, जब वहाँ हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।
तालिबान लड़ाकों ने धमकी दी है कि वे ऐसे हर व्यक्ति पर हमला करेंगे, जो चुनावों में हिस्सा लेगा। ऐसा माना जा रहा है कि इन धमकियों की वजह से चुनावों में मतदान का प्रतिशत कम रह सकता है।
हालाँकि सरकार ने अवाम से तालिबान की धमकियों से बिना डरे उत्साह के साथ वोटिंग की अपील की है। इसके लिए उसने मीडिया से चुनावी हिंसा की रिपोर्टिंग न करने को भी कहा है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...
-
नेपाल सरकार ने अप्रवासी नेपालियों को दस साल का वीजा देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्हें एक विशेष पहचान पत्र भी मुहैया कराया जाएगा। वि...
-
तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाईलामा के अगले अवतार पर चीन की नजरें जमी हुई हैं। इस बात की पूरी संभावना है कि चीन 11वें पंचेन लामा की तर्...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
पुलिस जिला नवगछिया के एसपी पंकज कुमार राज ने सोमवार की रात बिहपुर के अमरपुर में हुई अपराधियों एंव सैप दंपती के बीच घटित घटना को काफी साकारात...
-
हावड़ा से देहरादून आ रही हावड़ा एक्सप्रेस में शनिवार रात सेना के एक कैप्टन व तीन जवानों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि इन लोगों ने बरेली से ...
-
स्वाइन फ्लू ने छह और लोगों को अपना शिकार बना लिया है। इनमें से चार मौत अकेले बेंगलूर और एक-एक पुणे व मुंबई में दर्ज की गई। इसके साथ ही देश भ...