गुरुवार को अफगानिस्तान की जनता ने देश के अगले राष्ट्रपति के चयन के लिए मतदान किया। इस दौरान तालिबान की धमकियों के चलते दक्षिणी भाग के ज्यादा लोग घरों से बाहर नहीं निकले और बागियों ने कई स्थानों पर राकेट दागे, आत्मघाती और बम हमले किए, जिससे कुछ मतदान केन्द्रों को बंद कर देना पड़ा।
मतदान के समय में एक घंटे का इजाफा किया गया और यह कुल दस घंटे तक चला। मतदान समाप्त होने के बाद चुनाव कर्मचारियों ने मतों की गिनती का काम शुरू कर दिया। देशभर में करोड़ों वोटों की गिनती होनी है। इसे देखते हुए चुनाव परिणाम शनिवार से पहले मिलने की उम्मीद नहीं है।
दक्षिण में मतदान हलका होने से राष्ट्रपति हामिद करजाई के दोबारा चुने जाने की संभावना धूमिल हो सकती है और उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी पूर्व विदेश मंत्री अब्दुल्ला अब्दुल्ला को फायदा हो सकता है। देश के उत्तरी भाग में मतदान की दर ज्यादा रही, जो अब्दुल्ला के लिए अच्छा संकेत है।
अन्तरराष्ट्रीय अधिकारियों ने इन चुनावों के सही ढंग से न हो पाने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन साथ ही उम्मीद जताई थी कि अफगानिस्तान की जनता इसे विधिसम्मत मानकर स्वीकार कर लेगी।
हालाँकि तालिबान बागियों ने मतदान में बाधा डालने की बात कही थी और इसके लिए उन्होंने मतदाताओं को धमकी देते हुए कहा था कि चुनाव में भाग लेने वालों को दंडित किया जाएगा, जिसकी वजह से मतदान हलका रहा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बालीवुड की आज तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग जल्द ही हिमाचल के मनाली में शुरू होने जा रही है। फिल्म निर्माण टीम बुधवार को मनाली पहुंच...
-
उत्तर बिहार, कोसी और सीमाचंल के कई जिलों में बुधवार को भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी रहा। बाढ़ के पानी के दबाव से सूबे में तीन बां...
-
भारत को आशा है कि पाकिस्तान प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज मोहम्मद सईद के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगा। सईद मुंबई आतंकी हमलों...