इक्वाडोर के राष्ट्रपति राफेल कोरेया को स्वाइन फ्लू के संदेह के चलते निगरानी में रखा गया है। उनकी सरकार के दो मंत्रियों तथा उनकी सुरक्षा टीम के दो सदस्यों के स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के कारण यह कदम उठाया गया है।
राष्ट्रपति के करीबी नीति निर्धारण मंत्री रिकाडरे पाटिनो, उनके सुरक्षा प्रमुख तथा एक गार्ड एच1 एन1 की चपेट में आ गए हैं। पाटिनो अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।
प्रषासन ने बताया कि कोरेया को अलग वार्ड में नहीं रखा गया है क्योंकि उनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं। कोरेया ने हाल ही में दूसरे कार्यकाल की शपथ ली थी।
इक्वाडोर में स्वाइन फ्लू के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है और एक करोड़ 40 लाख की आबादी में से 900 से अधिक लोगों में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
अमेरिकी सैनिकों को स्वाइन फ्लू : इराक में तैनात 67 अमेरिकी सैनिकों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि की गई है, लेकिन किसी की मौत नहीं हुई है।
पुर्तगाल में स्वाइन फ्लू के 149 मामले : पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में स्वाइन फ्लू के 149 नए मामले सामने आए हैं। इन नए मामलों के सामने आने के बाद पुर्तगाल में मई के बाद से अब तक फ्लू के कुल 884 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
मंत्रालय का कहना है कि 24 घंटों के दौरान सामने आने वाले मामलों में यह तादाद सबसे ऊँची है। हालाँकि अभी तक इस बीमारी से देश में कोई मृत्यु दर्ज नहीं की गई है। मंत्रालय ने कहा कि 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...