इस सम्बन्ध में कार्य योजना तैयार
नवगछिया शहर के लोग वर्षों से दूषित एवं आयरन युक्त पानी पीने को विवश हैं। इस पानी के उपयोग से लोगों के बर्तन और कपड़े पीले पड़ गए। लौह निष्कासन संयंत्र लगाने की वर्षों पुरानी मांग को लोग अब भूलने भी लगे हैं। लायंस क्लब के जोन चेयर पर्सन पवन कुमार सराफ , अध्यक्ष शंकर लाल केडिया , सचिव शिव कुमार पंसारी, रमेश कुमार सराफ, जदयू जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह , राजेश कानोडिया ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे से शहरी जलापूर्ति योजना को दुरुस्त करते हुए लौह निष्कासन संयंत्र लगा कर शुद्ध पेय जलापूर्ति की मांग की है।
इस बाबत लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपने एक सम्मान समारोह में कहा कि इस सम्बन्ध में कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इसके साथ -साथ उन्होंने समारोह में ही कार्य पालक अभियंता को बुलाकर "आयरन फिल्ट्रेसन प्लांट" कि स्थापना सम्बंधित कार्य का आदेश भी दिया ।
बाल भारती स्कूल में लायंस क्लब द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह का संचालन रमेश सराफ कर रहे थे जहाँ लायंस क्लब के सदस्य, भाजपा और जदयू के जिलाध्यक्ष , मंत्री कार्यकर्त्ता , कई विभाग के पदाधिकारी तथा शहर के नागरिक काफी संख्या में मौजूद थे।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...