27 जून, 2009
पाकेटमार ने महिला पुलिसकर्मी का पर्स उड़ाया
नवगछिया बाजार में बेखौफ खरीददारी करना कठिन हो गया है। पाकेटमारों व उचक्कों की बढ़ती सक्रियता से बाजार आने वाली महिलाओं तक को परेशानी होने लगी है। शनिवार की शाम दुर्गा स्थान चौक के समीप एक वस्त्रालय में कपड़े की खरीदारी कर रही दो महिला पुलिसकर्मियों को महिला पाकेटमार ने अपना शिकार बना लिया। दुकान में भीड़भाड़ देख चुपके से ग्राहक बन आई महिला पटना पुलिस की महिला आरक्षी रजनी का रुपये से भरा पर्स लेकर चलती बनी। इसी दरम्यान दुकान संचालक जगदीश मावंडिया के भतीजे अंकित ने अनजान महिला को दुकान से बाहर जाते देख जब खरीदारी में जुटी महिला पुलिसकर्मियों को उक्त महिला के बारे में जानकारी दी तो पुलिसकर्मी रजनी को अपना पर्स गायब मिला। वे दोनों तुरंत पर्स ढूढ़ने निकल पड़ीं। बाजार की सभी गलियों की टोह लेने के दौरान रेलवे परिसर स्थित संतोषी मां के मंदिर परिसर में पाकेटमार पर्स निकालकर पैसे की गिनती कर रही थी। युवक अंकित ने महिला पाकेटमार को पकड़ लिया। इसी दरम्यान पुलिसकर्मी रजनी ने एक अन्य महिला पुलिसकर्मी सुषमा के सहयोग से उसे पकड़ कर थाना लाने लगी तो पोस्ट आफिस के पास पाकेटमार रिक्शे से उतर कर भागने का प्रयास करने लगी। इस दौरान पाकेटमार व पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई भी हुई। रंगे हाथों दबोची गई पाकेटमार ने अपना नाम मंजू बताया । उसने अपना घर गोसाई गांव बताया है। लेकिन भीड़ से घिरी पाकेटमार भागने में विफल रही। टीओपी के हवलदार बुद्धदेव यादव की सूचना पर मौके पर नवगछिया थाने पुलिस ने पाकेटमार को पकड़ कर थाना पहुंचाया। मुरलीगंज की रहने वाली अमिता शर्मा के पर्स को भी उक्त पाकेटमार ने मार लिया था। अमिता शर्मा ने भी नवगछिया थाना पहुंचकर अपनी आपबीती पुलिसवालों को सुनाई।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
स्वाइन फ्लू महामारी से ग्रस्त पुणे में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर अब एक हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ेगा। पहले जुर्माने की यह राशि महज 25...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले में अज्ञात उग्रवादियों द्वारा शनिवार को घात लगाकर एक सैन्य वाहन पर किए गए हमले में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी...