07 मई, 2009

जमुनियां गांव में आग लगने से छह घर राख

नवगछिया प्रखंड के जमुनियां गांव में गुरुवार की दोपहर में आग लगने से छह घर जलकर राख हो गये। पीड़ितों में शेख खुर्शीद, मो. जियाउद्दीन, मो. निहाल, शेख जब्बार, मो. मोटो और मो. मनोवर शामिल हैं। मुखिया संजय सिंह, राजद प्रवक्ता राजेन्द्र यादव व परबत्ता थानाध्यक्ष राजेश तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाने में सहयोग किया। मुखिया ने बताया कि आग लगने का कारण अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है। जिस समय घर में आग लगी उस समय घर के अधिकांश सदस्य घर से बाहर थे। राजस्व कर्मचारी ने अग्नि कांड का जायजा लेते हुए प्रभावितों की सूची तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि पीड़ित गरीब व मजदूर वर्ग के हैं।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार