23 मई, 2009

दुष्कर्मी की पिटाई के बाद अस्पताल में मौत




शनिवार की सुबह एक दुष्कर्मी की पिटाई के बाद अस्पताल में मौत हो गई। जो लोदीपुर थाना क्षेत्र के अगरपुर गाँव का ड्राईवर सुभाष यादव था। जिसपर शुक्रवार की रात आठ बजे लगभग नवगछिया स्टेशन से सटे अवैध टेंपो पडाव के पास उसी जगह की चार वर्षीय निभा कुमारी को बगल के गढे में ले जाकर दुष्कर्म कर लहू लुहान करने का आरोप था।। नगर पार्षद बिनोद मंडल एवं ग्रामीणों द्वारा बच्ची को चिंता जनक स्थिति में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बाबत बच्ची के पिता सोने लाल मंडल ने नवगछिया रेल थाना में एक मामला भी दर्ज कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही नया टोला के सौ से अधिक लोगों ने वहां खड़े कई टेंपो को क्षति ग्रस्त भी किया तथा इस जगह अवैध टेंपो पडाव को बंद करने का निर्णय लिया।
शनिवार की सुबह अन्य ड्राईवर लोगों ने उसे खोज कर पकड़ा और इतनी पिटाई की जिससे अस्पताल जाते ही दम तोड़ दिया।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार