चुनाव की तिथि नजदीक आते ही गंगा पार में अपराधियों ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अपराधिययों ने एक नेता को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली है। एक अन्य घटना में कुछ अपराधियों द्वारा एक पोस्टमास्टर को अगवा कर जान मारने के लिए बहियार की ओर ले जाने की घटना पेश आयी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नवगछिया स्टेशन रोड में यादव जागरण मंच के जिला प्रभारी व एक निर्दलीय प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे डा. विपिन यादव को नशे में धुत्त मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने एक खास प्रत्याशी के प्रचार करने पर बम से उड़ाने की धमकी दी। डा. यादव ने घटना की लिखित जानकारी नवगछिया थाना को देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के दो अपराधियों पप्पू यादव व आदेश यादव ने उन्हें व उनके वाहन चालक को गोली व बम से मारने की धमकी दी। नवगछिया थानाध्यक्ष सुभाष वैद्यनाथन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। उधर एक अन्य घटना में गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया बाजार में शुक्रवार की दोपहर में पोस्टमास्टर वीरंची मंडल जब डाकघर से नकद दस हजार रुपये जमा करने नवगछिया डाकघर जा रहे थे तभी पुलिस जैसी एक फर्जी गाड़ी पर सवार अपराधियों ने उन्हें अगवा करने का प्रयास किया। श्री मंडल ने बताया कि नशे में डूबे अपराधी उन्हें गंगा किनारे ले जाकर उनकी हत्या करने की धमकी दे रहे थे। शोर मचाने पर आसपास एकत्रित भीड़ के भय से अपराधी वाहन छोड़कर फरार हो गये। श्री मंडल ने बताया कि उक्त वाहन इस्माइलपुर थाना के एक चौकीदार की है जिसे भीड़ ने जब्त कर लिया है।
चौकीदार ने बताया कि वे दोनों बदमाश इस्माइलपुर के थे और जबरन उनकी मोटरसाइकिल पर बैठ गये थे। पोस्टमास्टर ने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक गोपाल प्रसाद व गोपालपुर थानाध्यक्ष को दी । इस घटना की प्राथमिकी गोपालपुर थाना में दर्ज की गई है। इस संबंध में एसपी गोपाल प्रसाद ने बताया कि पप्पू व आदेश यादव की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
अपराध का गढ़ माने जानेवाले इस अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के हरिओ गांव में घोड़े पर सवार एक खूंखार अपराधी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है। यह प्रतिम...
-
विश्व हिन्दू परिषदविहिप के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ नेता ओंकार भावे का आज यहां निधन हो गया1 वह 85 वर्ष के थे1श्री भा...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद आधिकारिक सूत्रों...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...