21 जुलाई, 2012

गुवाहाटी छेड़छाड़ मामला: रिपोर्टर गिरफ्तार



guwahati molestation case reporter arrested

गुवाहाटी शहर स्थित न्यूज लाइव चैनल के पत्रकार गौरव ज्योति नेओग को शुक्रवार को लड़की पर हमले के लिए लोगों को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरव ने 9 जुलाई को गुवाहाटी में 20 वर्षीय एक लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ का वीडियो रिकॉर्ड किया था।

गौरव की गिरफ्तारी गुवाहाटी हाईकोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के एक दिन बाद हुई है। गुवाहाटी के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे शनिवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। गौरव से पुलिस पूछताछ कर रही है।

टीम अन्ना के सदस्य अखिल गोगोई ने गौरव पर एक बार के सामने लड़की से छेड़छाड़ के लिए लोगों को उकसाने का आरोप लगाया था। गौरव ने इस हफ्ते की शुरुआत में ही चैनल से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चैनल के एडिटर इन चीफ अतानु ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।


ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार