30 जून, 2012

'बदलते बिहार' पर पुस्तक लिखेंगे : डा.मैक्यूज

'बढ़ता बिहार और बदलता बिहार' की चर्चा बिहार के अलावे दूसरे राज्यों में भी होनी शुरू हो गयी है। इस सिलसिले को लेकर विख्यात चिकित्सक डा.विजू मैक्यूज शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर राजगीर पहुंचे। यहां पर वीरायतन के दंत चिकित्सक डा.धर्मेन्द्र कुमार और सुपर थर्टी के संचालक गणितज्ञ आनंद कुमार ने स्वागत किया। डा.विजू मैक्यूज कनाडा के रहने वाले हैं। उन्हें अमेरिका द्वारा प्रकाशित टाइम्स मैक्जीन में मनोविज्ञान के चिकित्सक के रूप में व‌र्ल्ड के टाप टेन चिकित्सकों में शुमार किया जाता है। डा.मैक्यूज ने बताया कि वे बदलते बिहार पर एक पुस्तक लिखेंगे। इस उद्देश्य से वे पूरे बिहार का भ्रमण कर रहे हैं। भ्रमण समाप्ति के उपरांत पुस्तक के लिखने का कार्य आरंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि गणितज्ञ आनंद ने शिक्षा को बढ़ावा देने का जो बीड़ा उठाया है, उसमें उन्होंने हर संभव सहयोग करने की बातें कही। डा.धर्मेन्द्र कुमार द्वारा पिछले माह में नशा मुक्ति की पहल पर आयोजित की गयी मानव श्रृंखला कार्यक्रम की सफलता को सुनकर वे काफी खुश हुए थे। वे डा.धर्मेन्द्र कुमार को कहे कि मानव जब किसी कार्य को सफल करना चाहता है तो वह जरूर सफल कर लेता है। इसी दृढ़ इच्छा के मुताबिक डा.धर्मेन्द्र ने नशा मुक्ति को लेकर मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया, जो एक सराहनीय पहल है। डा.मैक्यूज ने अपने बिहार भ्रमण के दौरान बिहार की बदलते स्वरूप पर खुशी जतायी। उन्होंने राजगीर की प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर काफी आनंदित हुए। उन्होंने कहा कि राजगीर की वादियां काफी सुन्दर व आकर्षक हैं। यहां के वन के पेड़-पौधों से स्वच्छ व शुद्ध हवा मिलना भी आज के परिवेश के लिए काफी उत्तम है। डा.मैक्यूज राजगीर के पूर्व नालंदा खंडहर को देखकर वहां पर उपस्थित गाइड से रूबरू हुए। फिर वे राजगीर से गया के लिए रवाना हो गये।
बता दें कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शासन काल में बिहार के स्वरूप को जो बदला है। उस बदलते स्वरूप को अब बिहार के लोग अपनी जुबान पर लेना शुरू कर दिये हैं। यहां के विकास कार्य को देखकर यहां आने वाले लोग सरकार को सराहने में पीछे नहीं दिख रहे हैं। बिहार के बदलते स्वरूप को देखने के लिए डा.मैक्यूज निकले हैं।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार