20 जून, 2012
कंफर्म ई-टिकट पर यात्री बदलने की मिली सुविधा
रेलवे में ई-टिकट पर यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। कंफर्म ई-टिकट पर यदि यात्री को खुद नहीं जाना हो तो वे आपात स्थिति में अपना नाम हटवाकर परिजन का नाम जुड़वा सकेंगे। एक टिकट पर एक ही नाम परिवर्तन होगा, उसके लिए भी स्टेशन पर जाकर परिवार का ग्रुप फोटो दिखाना होगा। अपने घर, कार्यालय में बैठकर रोजाना हजारों यात्री ई-टिकट बनवाते हैं। टिकट कंफर्म न होने पर रुपये यात्री के एकाउंट में पहंुच जाते हैं और टिकट रद माना जाता है। यदि ई-टिकट पर एक ही परिवार के कुछ सदस्य यात्रा कर रहे हैं। इसमें से एक की जगह दूसरे का कार्यक्रम बन गया है तो कंफर्म टिकट पर नाम परिवर्तन करने की सुविधा है। इसके लिए यात्री को आरक्षण कार्यालय जाना होगा और एक प्रार्थना पत्र के साथ कंफर्म टिकट का प्रिंट देना होगा और परिवार को ग्रुप फोटो दिखाना होगा। इसके बाद आरक्षण लिपिक नाम परिवर्तित कर देगा। ये नियम भाई, बहन, माता, पिता, बेटा, बेटी पर ही लागू होंगे अन्य किसी दूसरे रिश्तेदार पर नहीं। नाम परिवर्तन करने से पहले रेलकर्मी बाकायदा आइडी प्रूफ देखेगा।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
वयोवृद्ध माकपा नेता ज्योति बसु की हालत आज भी अत्यंत गंभीर बनी हुई है। साल्टलेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में 95 वर्षीय माकपा नेता के इलाज के लिए...
-
राजेश कानोडिया कहते हैं पक्षी राज गरुड़ का मनभावन क्षेत्र कोसी का किनारा होता है। तभी तो ये पक्षी प्रति वर्ष इस क्षेत्र में आकर विचरण करते ...
-
कांग्रेस प्रत्यासी सदानंद सिंह के अनुसार केन्द्र में मजबूत सरकार सिर्फ़ कांग्रेस ही दे सकती है। भाजपा मुद्दा विहीन है। जनता ने इस दफे अगर ...
-
सेवा निवृत शिक्षिका पंचा देवी(७५) के निधन पर श्राद्ध कर्म पश्चात बिहारी अतिथि सदन , नवगछिया में आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान संतमत सत्सं...
-
गंगापार में राजद की चुनाव में खस्ता हालत के बावजूद बिहपुर के राजद विधायक शैलेश कुमा र उर्फ बुलो मंडल का पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।...
-
देश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने देशभर में 148 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्त...
-
मुंबई हमला : मुंबई हमले के एकमात्र जीवित आरोपी अजमल कसाब को कोर्ट ने सभी 12 मामलों में दोषी करार दिया है। जबकि अन्य दो आरोपी फहीम अंसारी और...
-
नवगछिया बाजार की सड़कों का बुरा हाल है। बाजार की एक भी सड़क दुरूस्त और चलने लायक नहीं है। गोपालपुर प्रखंड को नवगछिया बाजार से जोड़ने वाली सड़क म...
-
बुनकरों के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराते देख नाबार्ड ने उनके लिए रात में भी वस्त्र का उत्पादन जारी रखने पहल की है। इसके तहत उन्हें बिना ख...
-
नवगछिया स्टेशन पर पूर्वमध्य रेल के महाप्रबंधक गिरीश भटनागर ने प्लेटफोर्म संख्या दो पर उपरिगामी पुल का उद्घाटन किया। मौके पर उपस्थित मारवाड...