12 जून, 2012

आंध्र के उपचुनाव में झड़पें, 70 फ़ीसदी मतदान

आंध्र प्रदेश में उपचुनाव के दौरान हिंसा, पथराव और झड़पों की घटनाएँ हुई हैं जिनमें कम से कम एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार सत्तारूढ़ कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच कड़प्पा और नेल्लोर में झड़पें हुई हैं और स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

वैसे राज्य की एक लोकसभा सीट और 18 विधानसभा सीटों पर 70 प्रतिशत से अधिक लोगों मे मतदान किया है।

मतदान केंद्रों पर शाम पाँच बजे के बाद भी लोग लाइनों में खड़े थे। मुख्य चुनाव आयुक्त भँवर लाल ने कहा है कि जो लोग पाँच बजे तक मतदान केंद्र तक पहुँच गए थे उन्हें मतदान करने की अनुमति दी गई।

पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के बेटे के लिए और उनकी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के लिए इन चुनावों को अहम माना जा रहा है।

कहा जा रहा है कि इन चुनावों के परिणामों से राज्य की कांग्रेस सरकार का भविष्य भी जुड़ा हुआ है।

ध्यान दें

प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .

लोकप्रिय समाचार