गाजियाबाद की अदालत ने आरुषि-हेमराज हत्याकांड में सुनवाई स्थगित कर दी है। इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 9 मई रखी गई है, जिससे पहले सीबीआई कुछ और जानकारी कोर्ट को मुहैया करवाएगी। कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि 9 मई तक वो तलवार दंपत्ति को हत्याकांड से संबंधित दस्तावेज सौंप दें। इसी आदेश के बाद कोर्ट ने केस की सुनवाई भी 9 मई तक के लिए टाल दी है। बुधवार को सीबीआई कोर्ट ने आरुषि-हेमराज हत्या मामले में आरुषि की मां डॉ. नूपुर तलवार की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल में रखने को कहा था। कोर्ट के फैसले के फौरन बाद नूपुर ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी।
अपने चार पेज के फैसले में अतिरिक्त जिला जज एस लाल ने बुधवार को कहा कि जमानत मिलने पर नूपुर सुनवाई की प्रक्रिया प्रभावित कर सकती हैं। उनके फरार होने की भी आशंका है। कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखा था। अतिरिक्त जिला जज एस लाल ने अपने निर्णय में कहा कि यह एक जघन्य अपराध है और आरोपी लगातार अदालत में हाजिर होने से बचती रही और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही वह इस अदालत में हाजिर हुईं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन आज प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलेंगी. उम्मीद है कि इस मुलाकात में भारत-पाक संबंधों पर भी चर्चा हो सकती...
-
बिहार की सीमा से लगे नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी वर्षा से राज्य की छह प्रमुख नदियां जहां अब भी लाल निशान से उपर बह रही है, वहीं कटिह...
-
आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के पोते मिर्जा जमशेद बुखत के बेटे मिर्जा मोहम्मद बेदार बुखत की बीवी सुल्ताना बेगम ने लाल किले पर अपना हक जत...
-
कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
उत्तरी इंग्लैंड के बोल्टन शहर में लाखों पौंड के धन शोधन घोटाले में वाहक का काम करने वाले एक भारतीय टैक्सी चालक को कारावास की सजा सुनाई गयी ह...
-
रेल प्रशासन ने दुर्गा पूजा व ईद पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए दिए हैं। दिल्ली-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन एक नवं...
-
उच्च सुरक्षा वाली वेल्लूर जेल के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि उन्हें एक नियमित जाँच के दौरान राजीव गाँधी हत्या मामले में यहाँ उम्रकैद क...
-
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के समीप एक अपहृत की हत्या के विरोध में आज शव के साथ सड़क जाम कर रहे आक्रोशित ग्र...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...