कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर जाने वाले इंडियन एयरलाइन्स के विमान ने सोमवार को फिर सात यात्रियों को कोलकाताके नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छोड़ दिया।
दरअसल, कल की उड़ान में पीछे छूट गए 15 यात्रियों को जगह देने के कारण इन यात्रियों को रुकना पड़ा। हवाई अड्डाअधिकारियों ने बताया कि 15 यात्रियों को जगह देने के बाद विमान में किसी के बैठने की जगह नहीं बची रह गई थी।दुर्गा पूजा के चलते आजकल विमानों में भी भीड़ है।