देश भर में नक्सलियों के 21 समूह सक्रिय हैं और उनके सशस्त्र काडरों की संख्या करीब 8500 है।
गृह राज्यमंत्री अजय माकन ने आज राज्यसभा में राशिद अल्वी के प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि खुफिया जानकारी के अनुसार नक्सलियों के 21 समूह देश में सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि नक्सली जबरन लेवी लगाकर ठेकेदारों और व्यवसायियों से धन ऐंठते हैं, लूटपाट करते हैं और अपने लिए रकम जुटाते हैं, लेकिन उद्योगपतियों द्वारा उनकी मदद करने के बारे में जानकारी नहीं है।
माकन ने नरेश गुजराल के प्रश्न के लिखित जवाब में बताया कि नक्सलियों के सशस्त्र काडरों की संख्या करीब 8500 है। उन्होंने बताया कि इस साल 31 जुलाई तक नक्सली हिंसा में 218 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।
एक प्रश्न के लिखित उत्तर में माकन ने बताया कि नक्सली खतरे के मद्देनजर बिहार को पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए वर्ष 2007-08 में 16.24 करोड़ रुपए, 2008-09 में 41.57 करोड़ रुपए, 2009-10 में 59.34 करोड़ रुपए दिए गए। 2010-11 में आवंटित 74.76 करोड़ रुपए में से राज्य को 12.76 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं।
डॉ. टी. सुब्बीरामी रेड्डी के प्रश्न के लिखित उत्तर में माकन ने बताया कि नक्सलियों का मुकाबला करने के लिए गृह मंत्रालय ने विभिन्न राज्य सरकारों के लिए 145 आईआर बटालियनें स्वीकृत की हैं। इसके अलावा नक्सल प्रभावित बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के लिए 15 सीआईएटी विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के बाद रेलवे ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में रेल सम्पत्ति को आतंकवादियों की ओर से निशाना बनाए जाने की ...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
उत्तरप्रदेश के रायबरेली जिले में शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला कारागार से लाए गए दो अपराधियों ने सुनवाई के दौरान जज पर जूता फे...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
भागलपुर रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे की जमीन की घेराबंदी कर अवैध रूप से जमे दुकानों व हाटों को हटाने का पटना उच्च न्यायालय ने मंगलवार को नि...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...