पाकिस्तान ने अपनी जेलों में बंद 442 भारतीय मछुआरों की चरणबद्ध ढंग से रिहाई के तहत ऐसे 100 बंदियों को सोमवार को मुक्त कर दिया।
मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के मुताबिक पाकिस्तान की जेलों में बंद मछुआरे के पहले जत्थे को कराची स्थित मालिर जेल से रवाना किया गया। इन मछुआरों को पाकिस्तान की समुद्री सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार करके दोषी करार दिया गया था।
कैदियों की रिहाई के लिए काम कर रहे गैर सरकारी संगठन पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ लेबर एजुकेशन एंड रिसर्च के प्रतिनिधि बीएम कुट्टी ने बताया कि 100 मछुआरों के समूह ने रिहाई के बाद आज सुबह आठ बजे लाहौर की यात्रा शुरू की।
कुट्टी ने कहा कि वे मछुआरे मंगलवार को पूर्वाह्न 10 बजे वाघा सीमा पर पहुँच जाएँगे, जहाँ से उन्हें भारत के सुपुर्द कर दिया जाएगा। मछुआरे कड़ी सुरक्षा में दो बसों पर सवार होकर लाहौर रवाना हुए।
गौरतलब है कि पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ लेबर एजुकेशन एंड रिसर्च ने अपनी सजा पूरी कर चुके सभी मछुआरों को रिहा कराने के लिए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी। जेल से निकलते वक्त भावुक मछुआरों ने एनजीओ के कार्यकर्ताओं को गले लगा लिया और उनका शुक्रिया अदा किया।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी के पति राम देव मंडल पर कई तरह के आरोप लगाते हुए नगर पंचायत के नियमित , दैनिक एवं संविदा कर्मचारी सोमवार को अनि...
-
मारवाडी युवा मंच की नवगछिया शाखा ने मंच के तथा अपने २५ वर्ष पुरा होने पर रजत जयंती समारोह को धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश चौधरी ...
-
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन से सोमवार को कहा कि मिस्र में गुटनिरपेक्ष सम्मेलन के दौरान प्रधा...
-
अपनी विस्तार योजना के तहत अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस लाइफ चालू वित्त वर्ष में 3,000 बिक्री प्रबंधकों की नियुक्ति करेगी। साथ ह...
-
गोपालपुर के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने जदयू अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह के घर पर एक पत्रकार सम्मलेन कर कहा कि उनके द्वा...
-
जेट एयरवेज का दिल्ली जा रहा एक यात्री विमान आज सुबह ढाका हवाई अड्डे पर हवाईपट्टी से फिसल गया. दुर्घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर ...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
रेलवे टिकटों के आरक्षण को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के प्रयासों के तहत रेलवे ने आरक्षण काउन्टरों पर विशेष जांच शुरू की है। इसके अलावा व...
-
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता हुई। इस वार्ता के पश्चात दोनों देश ...
-
महिलाएं शिक्षित हों, सुसंस्कृत हों ताकि महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में हो। घर परिवार में सुगमता का माहौल बने और एक आदर्श समाज की स...