सिंगापुर के शिक्षा मंत्री एन ई हेन ने कहा है कि देश में भाषा के रूप में हिंदी सीखने की ललक तेजी से बढ़ रही है।
हिंदी सीखने वालों में से कुछ का मानना है कि इस भाषा को समझ कर वे बॉलीवुड संगीत का अधिक आनंद ले पाएँगे जबकि कुछ भारत के आर्थिक शक्ति के रूप में उदय के कारण इसे महत्वपूर्ण मानते हैं।
हेन ने हिंदी केन्द्र दिवस को संबोधित करते हुए कहा कि यह निस्संदेह बॉलीवुड की बढ़ती लोकप्रियता का एक प्रमाण है। कुछ के लिए तो यह लोकप्रिय गाने समझने का जरिया है। इसके अलावा इसकी सांस्कृतिक भूमिका है।
बहरहाल, कई लोग मानते हैं कि हिंदी एक आर्थिक संपदा है। खासकर भारत के उदय के कारण। हेन ने गैर हिंदी भाषी लोगों द्वारा समाज के लिए चलाए जा रहे हिंदी पाठ्यक्रमों तथा भाषा के प्रति बढ़ती रूचि की सराहना की।
हेन ने आश्वासन दिया कि हिंदी के साथ साथ बंगाली, गुजराती, पंजाबी और उर्दू को भी तमिल की तरह मातृभाषा की श्रेणी में रखते हुए उन्हें सीखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। सिंगापुर सरकार चार भाषाओं अंग्रेजी, मलय, चीनी और तमिल को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता देती है।
उन्होंने कहा कि मैं इस बात की ओर प्रसन्नता से ध्यान दिलाना चाहता हूँ कि हिंदी समाज अपने समानांतर हिंदी कार्यक्रम के जरिये हमारे प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में हमारे छात्रों को हिंदी पढ़ने के लिए पर्याप्त अवसर देने के अपने प्रयासों में दिनोंदिन मजबूत हो रहा है।
उन्होंने बताया कि चार और स्कूल इस साल हिंदी पढ़ाने वाले कार्यक्रम में शामिल हो गए, जिससे हिंदी कक्षाओं वाले स्कूलों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है।
मंत्री ने कहा कि सिंगापुर में सात हिंदी केंद्र चलाए जा रहे हैं। इन केंद्रों में नजदीक रहने वाले बच्चे हिंदी सीखते हैं।
हेन ने कहा कि सिंगापुर में रहने के कारण हम भाग्यशाली हैं कि हमारा समाज बहु नस्ली एवं बहुसांस्कृतिक है। इसके कारण हमें ऐसे समुदायों का अनूठा लाभ मिला है जिनकी भाषाएं एवं संस्कृति दुनिया के प्रमुख विकास केन्द्रों से जुड़ी हैं।
सिंगापुर सरकार बंगाली, गुजराती, हिंदी, पंजाबी की शिक्षा को सहयोग देती है जिसके लिए डेढ़ लाख सिंगापुर डॉलर की मदद दी जाती है। इन भाषाओं को 1990 के दशक से राष्ट्रीय विद्यालय परीक्षाओं में भी शामिल किया गया है।
ध्यान दें
प्रकाशित समाचारों पर आप अपनी राय या टिपण्णी भी भेज सकते हैं , हर समाचार के नीचे टिपण्णी पर क्लिक कर के .
लोकप्रिय समाचार
-
जयपुर की पूर्व राजमाता गायत्री देवी का आज यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 90 वर्ष की थीं । उनका विवाह जयपुर रियासत के पूर्व महार...
-
पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की जेल में विशेष अदालत गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने सभी पक्षों की ब...
-
महाराष्ट्र अंतर्गत कुर्ला के नेहरू नगर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा घूस लेने का मामला प्रकाश में आने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने 35 प...
-
जाट समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर करीब 150 प्रदर्शनकारी आज केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के यहां स्थित आवास में घुस गए जिसके...
-
जान-माल पर ख़तरे की आशंका के मद्देनज़र सरकारी अंगरक्षक पाने वाले 'वीआईपी' श्रेणी के लोग सबसे ज़्यादा बिहार में हैं. इनकी संख्या...
-
स्वाइन फ्लू के कारण मरने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रविवार को स्थिति की समीक्षा की और स्वास्थ्य मंत्री से...
-
बांग्लादेश में ब्लॉगरों के बाद अब सरकार ने विपक्ष समर्थक मीडिया पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बंगाली दैनिक 'अमर देश' के संपा...
-
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी को उम्दा निष्पादन करने वाले विश्व के शीर्ष पाँच मुख्य कार्यकारी अधिकारि...
-
यदि आपके पास एक से ज्यादा रसोई गैस कनेक्शन हैं और अब तक आपने अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर नहीं किया है, तो आज ही एजेंसी जाकर एक कनेक्शन सरेंड...
-
लश्कर-ए-तैयबा के अमेरिका में जन्मे आतंकवादी डेविड हेडली को मुंबई हमले और अन्य आतंकवादी गतिविधियों में उसकी भूमिका के लिए 35 साल जेल की सज...